Saturday, October 6, 2012
दो दो हाथ आईफ़ोन ५ के साथ!
जी हाँ, भले ही आईफ़ोन ५ ने भारत में कदम नहीं रखा हो, हमने आखिर उसके दर्शन कर ही लिये। धन्य हैं हमारे एक मित्र, मनिंदर पाल सिंह जी, जिन्होंने हमें यह मौका दिया। मात्र आधे घंटे के अनुभव से हम फ़ोन के बारे में तो ज़्यादा टिपण्णी नहीं कर पायेंगे, लेकिन हाँ, हमें यह बेहिचक कह सकते हैं की बनावट के मामले में हमने इतना शानदार फ़ोन पहले कभी नहीं देखा देखा है।
और हाँ, जो सज्जन सोचते हैं कि यह कुछ ज्यादा हि लम्बा है, वो पूरी तरह गलत हैं - लम्बाई में आईफ़ोन ५ पिछले आईफ़ोन से बहुत ज़रा सा ही लम्बा है और हमारे हाथ और जेब दोनों में ही बड़े आराम से समा गया। और यह काफी हल्का भी है - इतना हल्का कि आपको लगेगा आप गुज़रे ज़माने का नोकिया ११०० पकडे हैं. और दस पंद्रह मिनट के प्रयोग के दौरान यह द्रुतगति से काम कर रहा था। यह भारत कब आएगा? यह हो हमें अभी भी पता नहीं - लेकिन इतना ज़रूर कह सकते हैं कि एप्पल ने पुनः डिजाईन के मामले में बाकी खिलाडियों से बाज़ी मार ली है।
हाँ, इसका दाम पचास हज़ार के आस पास ही होगा लेकिन यह लगता उसके लायक है - काश यह हम कई प्लास्टिक-युक्त दामी फ़ोनों के बारे में कह सकते!
Friday, October 5, 2012
दोहरा सिम स्मार्टफ़ोन
![]() |
| Nokia Asha 305 |
कुछ वर्ष पहले तक दोहरा सिम में स्मार्टफोन नहीं थे लेकिन आज हर बजट में दोहरा सिम स्मार्ट फोन देखे जा सकते हैं।
नोकिया आशा 305- नोकिया आशा 305 को कंपनी ने आरंभिक स्तर में स्मार्टफोन के तौर पर लांच किया है। फोन में दो जीएसएम नेटवर्क सपोर्ट है जहां एक सिम हाट स्वेपेबल है। टच आधरित इस फोन को कपैसिटिव टच स्क्रीन के साथ पेश किया गया है। फोन में दोनो सिम से डाटा का उपयोग किया जा सकता है। इसमें 10 एमबी इंटरनल मैमोरी के अलावा 64 एमबी का रोम 32 एमबी की रैम दी गई है। इसके अलावा मैमोरी 32 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। फोन में कमी की बात करें तो 3जी सपोर्ट नहीं है और वाई-फाई भी नहीं दिया गया है। हालांकि बावजूद इसके जीपीआरएस कनेक्टिविटी बेहतर है और 40 लाख गाने डाउनलोड कर सकते हैं। फोन में 2.0 मेगापिक्सल का कैमरा और 1110 एमएएच की बैटरी दी गई है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 4,600 रुपए है।
खूबी- हाट स्वेपेबल सिम, बेहतर इंटरनेट, स्टाइलिश लुक
खामी- 3जी नदारद, वाई-फाई नहीं, कम एप्लिकेशन
माइक्रोमैक्स निंजा3-
दोहरा सिम स्मार्टफोन सेग्मेंट में माइक्रोमैक्स निंजा3 ए57 देखा जा सकता है। इसमें 3.5 इंच की कपैसिटिव स्क्रीन दी गई है। फोन को एंडरायड आपरेटिंग 2.3 पर पेश किया गया है। दोहरा सिम आधरित इस फोन में 1 गीगाहट्र्ज का प्रोसेसर और 3.0 मेगापिक्सल कैमरा है। फोन में दो जीएसएम नेटवर्क सपोर्ट है।
![]() |
| Micromax Ninja 3 A57 |
खूबी- दो जीएसम सपोर्ट, एसएनएस इंटीग्रेशन, 1गीगाहट्र्ज
प्रोसेसर।
खामी- एक ही सिम पर 3जी सपोर्ट, पुराना आपरेटिंग।
स्माइस एमआई 280-
दोहरे सिम स्मार्टफोन में स्पाइस एमआई 280 भी देखा जा सकता है। एंडरायड आपरेटिंग 2.3 आधरित इस फोन में 2.8 इंच की कपैसिटिव स्क्रीन दी गई है। एमआई280 की इंटरनल मैमोरी 134 एमबी है जो माइक्रोएसडी के माध्यम से बढ़ाई जा सकती है।
![]() |
| Spice MI-280 |
खूबी- 3जी और वाई-फाई, 3.15 एमपी कैमरा, कपैसिटिव स्क्रीन।
खामी- छोटी स्क्रीन, कम इंटरनल मैमोरी, कम प्रोसेसर।
बजट 10,000
सैमसंग गैलेक्सी वाई डुओज लाइट
![]() |
| Samsung-Galaxy-S-Duos S7562 |
खूबी- कपैसिटिव स्क्रीन, 3जी सपोर्ट, क्वाडबैंड।
खामी- छोटी स्क्रीन, कम प्रोसेसर, 2.0 मेगापिक्सल कैमरा।
माइक्रोमैक्स ए100
हाल में माइक्रोमैक्स ने दोहरा सिम स्मार्ट फोन के तहत ए100 माडल को पेश किया है। फोन की खासियत है इसकी 5.0 इंच की स्क्रीन। कपैसिटिव टच तकनीक के साथ उपलब्ध इस फोन की स्क्रीन मल्टीटच सपोर्ट करने में सक्षम है।
फोन में 4 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है और 512 एमबी का रैम है। इसके
अलावा फोन में 5.0 मेगापिक्सल का कैमरा फ्रलैश के साथ उपलब्ध् है। वहीं
मुख्य पैनल में वीडियो कालिंग के लिए वीजीए कैमरा है। एंडरायड 4.0 आधारित
इस फोन में 1 गीगाहट्र्ज का डुअलकोर प्रोसेसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3जी है। इसके अलावा फेसबुक, ट्विटर और जी टाक जैसी एप्लिकेशन प्रीलोडेड हैं। भारतीय बाजार में फोन की कीमत 9,650 रुपए है।
खूबी- 5.0 इंच स्क्रीन, 5.0 एमपी कैमरा, डुअल कोर प्रोसेसर।
खामी- एक सिम पर 3जी सपोर्ट, एचडी वीडियो रिकार्ड नहीं।
एलजी आप्टिमस एल3 डुअल ई405
एंडरायड आपरेटिंग 2.3 आधारित इस
डिवायस में 800 मेगाहट्र्ज का कोर्टेक्स ए5 प्रोसेसर और 384 एमबी की रैम
है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3जी, वाई-फाई और ब्लूटूथ है। वहीं बेहतर
ग्राफिक्स के लिए एड्रिनो 200 ग्राफिक्स प्रोसेसर है। फोन में एक्सलेरो
मीटर, प्रोक्सीमिटी सेंसर और जीपीएस सपोर्ट है। इसके अलावा 3.0 मेगापिक्सल
का कैमरा आटोफोकस फीचर के साथ है। कैमरे के साथ फ्रलैश नहीं है। म्यूजिक
के लिए आडियो प्लेयर और एफएम रेडियो दिया गया है। भारतीय बाजार में पफोन की
कीमत 8,600 रुपए है। खूबी- दो जीएसएम सपोर्ट, 3.15 मेगापिक्सल कैमरा, 3जी सपोर्ट।
खामी- कम स्क्रीन रेजल्यूशन, पुरानी आपरेटिंग, कैमरे के साथ फ्लश नदारद।
सैमसंग गैलेक्सी वाई डुओज लाइट-
हाल में दोहरे सिम स्मार्ट फोन सेग्मेंट में सैमसंग ने गैलेक्सी वाई डुओज लाइट को पेश किया है। फोन में 2.8 इंच की स्क्रीन दी गई है 320X240 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ पेश किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ और यूएसबी है।
क्वाडबैंड आधारित इस फोन में 3जी सपोर्ट भी है जहां
आप तेज इंटरनेट का लाभ ले सकते हैं। डुओज लाइट की इंटरनल मैमोरी 2 जीबी है
जो माइक्रोएसडी के माध्यम से 32 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। इसमें 2
मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है साथ ही म्यूजिक प्लेयर और एपफएम रेडियो भी
है। इसमें मेल सपोर्ट है और जीटाक जैसे एप्लिकेशन भी प्रीलोडेट हैं। भारतीय
बाजार में फोन की कीमत 6,990 रुपए है। खूबी- कपैसिटिव स्क्रीन, 3जी सपोर्ट, क्वाडबैंड।
खामी- छोटी स्क्रीन, कम प्रोसेसर, 2.0 मेगापिक्सल कैमरा।
माइक्रोमैक्स ए100
हाल में माइक्रोमैक्स ने दोहरा सिम स्मार्ट फोन के तहत ए100 माडल को पेश किया है। फोन की खासियत है इसकी 5.0 इंच की स्क्रीन। कपैसिटिव टच तकनीक के साथ उपलब्ध् इस फोन की स्क्रीन मल्टीटच सपोर्ट करने में सक्षम है। फोन में 4 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है और 512 एमबी का रैम है। इसके अलावा 5.0 मेगापिक्सल का कैमरा फ्रलैश के साथ उपलब्ध् है। वहीं मुख्य पैनल में वीडियो कालिंग के लिए वीजीए कैमरा है। एंडरायड 4.0 आधारित इस फोन में 1 गीगाहट्र्ज का डुअलकोर प्रोसेसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3जी है। इसके अलावा फेसबुक, ट्विटर और जी टाक जैसी एप्लिकेशन प्रीलोडेड हैं। भारतीय बाजार में फोन की कीमत 9,650 रुपए है।
खूबी- 5.0 इंच स्क्रीन, 5.0 एमपी कैमरा, डुअल कोर प्रोसेसर।
खामी- एक सिम पर 3जी सपोर्ट, एचडी वीडियो रिकार्ड नहीं।
स्पाइस स्टेलर एमआई 425
हाल में स्पाइस ने 1 गीगाहट्र्ज क्वालकाम स्नैप ड्रैगन प्रोसेसर के साथ स्टेलर एमआई 425 माडल भारतीय बाजार में पेश किया है।
इसके अलावा इसमें 4.0 इंच की
बड़ी सी स्क्रीन दी गई है जो उपयोग में बेहतर है। स्टेलर एमआई425 की
इंटरनल मैमोरी 149 एमबी है जो माइक्रोएसडी के माध्यम से 32 जीबी तक बढ़ाई
जा सकती है। एंडरायड आपरेटिंग 2.3 आधारित इस फोन में एक्सलेरो मीटर,
प्रोक्सीमिटी सेंसर कंपास है। इसके साथ ही गूगल स्विट प्री इंस्टाल है।
इसमें 5.0 मेगापिक्सल कैमरा फ्लैश के साथ दिया गया है। फोन में एसएनएस
इंटीग्रेशन है और मेल सपोर्ट भी है। म्यूजिक के लिए आडियो प्लेयर के साथ
एफएम रेडियो है। फोन की कीमत 9,600 रुपए है।
खूबी- 4.0 इंच स्क्रीन, 5.0 मेगापिक्सल कैमरा, 1 गीगाहट्र्ज प्रोसेसर।
खामी- पुराना एंडरायड, कम इंटरनल मैमोरी।
कार्बन ए9
दोहरा सिम एंडरायड स्मार्टफोन में कार्बन ने ए9 माडल पेश किया है। फोन में 3.8 इंच की कपैसिटिव टच स्क्रीन है जो मल्टीटच स्पोर्ट करने में सक्षम है।
एंडरायड आपरेटिंग 2.3 आधारित इस फोन की इंटरनल मैमोरी 512 एमबी है। हालांकि
मैमोरी कार्ड के माध्यम से इसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। मल्टीमीडिया
के लिए इसमें 5.0 मेगापिक्सल कैमरा फ्लैश के साथ दिया गया है। इसके अलावा
वीडियो रिकार्डिंग और प्ले बैक भी सपोर्ट है। बेहतर प्रोसेसिंग के लिए
इसमें 1 गीगाहट्र्ज का प्रोसेसेर है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, 3जी और
ब्लूटूथ है। इसके अलावा फोन में पफेसबुक, ट्विटर और पुश मेल जैसे एप्लिकेशन
प्रीइंस्टाल हैं। फोन 8,900 रुपए में भारतीय बाजार में उपलब्ध् है। खूबी- 3.8 इंच स्क्रीन, 5.0 मेगापिक्सल कैमरा, 1गीगाहट्र्ज प्रोसेसर।
खामी- पुराना एंडरायड, एचडी वीडियो रिकार्ड नहीं।
बजट 15,000
मोटोरोला डिफाई मिनी एक्सटी320
दोहरे सिम स्मार्ट फोन के तहत मोटोरोला ने डिफाई मिनी पेश किया है। एंडरायड आपरेटिंग 2.3 आधारित इस फोन में 600 मेगाहट्र्ज का प्रोसेसर दिया गया है। बार डिजाइन में उपलब्ध् इस फोन में 3.2 इंच की कपैसिटिव स्क्रीन है।
फोन
स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास कोटेड है जो रगड़ से बेअसर है। इसके अलावा 512 एमबी
रैम ओर 512 एमबी रोम दिया गया है। फोन में 3.15 मेगापिक्सल कैमरा फ्लैश के
साथ दिया गया है। वहीं अच्छी बात यह है कि वीडियो कालिंग के लिए इसमें
सेकेंडरी कैमरा भी है। पफोन में जीपीएस, एजीपीएस सपोर्ट के साथ है। वहीं
कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ के अलावा 3जी सपोर्ट है। फोन की कीमत
11,300 रुपए है। खूबी- डुअल कैमरा, गोरिल्ला ग्लास कोटेड, कपैसिटिव स्क्रीन।
खामी- कम प्रोसेसर, पुराना एंडरायड, छोटी स्क्रीन।
सोनी एक्सपीरिया टीपो डुअल
सोनी मोबाइल्स ने एक्सपीरिया टीपो डुअल के साथ दोहरे सिम स्मार्टफोन सेग्मेंट में दस्तक दी है।
फोन में 3.2 इंच की कपैसिटिव स्क्रीन दी गई है जो रगड़
अवरोध्क है। एंडरायड आपरेटिंग 4.0 आधारित इस फोन की इंटरनल मैमोरी 2.9 जीबी
है जो माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 32 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3जी है। फोन में एचएसडीपीए सपोर्ट
है जहां यह 7.2 एमबीपीएस की गति से डाटा का हस्तांतरण करने में सक्षम है।
फोन में 800 मेगाहट्र्ज कोर्टेक्स ए5 प्रोसेसर और एड्रिनो 200 ग्राफिक्स
प्रोसेसर है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में 2 जीएसएम नेटवर्क सपोर्ट है।
फोटोग्राफी के लिए 3.15 मेगापिक्सल कैमरा है लेकिन सेकेंडरी कैमरा नदारद
है। फोन की कीमत 10,290 रुपए है। खूबी- एंडरायड आपरेटिंग 4.0, 3जी, रगड़ अवरोधक स्क्रीन।
खामी- कम प्रोसेसर, छोटी स्क्रीन, 3.2 एमपी कैमरा।
सैमसंग गैलेक्सी एस डुओज एस6702
दोहरा सिम स्मार्टफोन में सैमसंग एस डुओज माडल भी बेहतर है।
फोन में 3.5 इंच की
कपैसिटिव स्क्रीन है जिसे 320X480 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ पेश किया गया
है। बेहतर यूजर इंटरफेस के लिए इसे टचविच यूआई से लैस किया गया है। फोन की
इंटरनल मैमोरी 3 जीबी है और जो माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 32 जीबी तक
बढ़ाई जा सकती है। फोन में 3जी सपोर्ट है जहां 7.2 एमबीपीएस की गति से डाटा
का हस्तांतरण कर सकते हैं। वहीं अन्य आधुनिक फीचर से भी यह लैस है जैसे
वाई-फाई, ब्लूटूथ और यूएसबी। एंडरायड आपरेटिंग 2.3 आधारित इस फोन में 832
मेगाहट्र्ज का प्रोसेसर है। लोकेशन सेवा के लिए जीपीएस ए-जीपीएस सपोर्ट के
साथ उपलब्ध् है। फोन में 1300 एमएएच की बैटरी दी गई। भारतीय बाजार में फोन
की कीमत 11,900 रुपए है। खूबी- 3.5 इंच स्क्रीन, 3जीबी इंटरनल मैमोरी, 3जी सपोर्ट।
खामी- पुराना आपरेटिंग, साधरण स्क्रीन रेजल्यूशन।
Thursday, October 4, 2012
मैजिक पोर्टल्स फ्री Magic Portals Free
मैजिक पोर्टल एक ऐसी जादुई ताकत है जिसका इस्तेमाल करके आप एक जगह से दूसरी
जगह जा सकते हैं। इसका इस्तेमाल आप किसी ऑब्जेक्ट को इधर से उधर करने के
लिए भी कर सकते हैं। यह एक पजल गेम है इसलिए आपको खेलने के लिए थोड़ी अकल
लगानी होगी। कुछ लेवल दिमाग की अच्छी खासी कसरत भी करेंगे। अगर आप किसी
लेवल में फंस जाते हैं तो इस लिंक http://asanteegames.com/magic-portals/walk-through/ पर क्लिक करके समस्या को दूर कर सकते हैं। गेम के सभी लेवल लॉक हैं। एक लेवल को पार
करके आप दूसरे को अनलॉक तो कर सकते हैं लेकिन नए चैप्टर को अनलॉक करने के
लिए आपको कम से कम 60 प्रतिशत परफोर्मेंस की जरूरत पड़ेगी। हालांकि यहां
मैजिक पोर्टल बनाने की कोई सीमा नहीं है लेकिन कम से कम पोर्टल का इस्तेमाल
करने पर हाई स्कोर मिलता है। जिसके आधार पर आपको गोल्ड, सिल्वर और कांस्य
पद भी मिलते हैं। गेम में अभी 3 चैप्टर है। एक चैप्टर में 31 नर्मल लेवल और
एक ड्रेगन लेवल है। यहां जंप का कोई विकल्प मौजूद नहीं है जो गेम और भी
दिलचस्प बनता है। गेम का साउंड और ग्राफिक्स शानदार हैं। डार्क बैकग्राउंड
में लाइट्स का काफी शानदार इस्तेमाल किया गया है। इसको आप गूगल प्ले से
फ्री डाउनलोड कर सकते हैं।
Friday, September 28, 2012
पिंपल पोपर
खूबसूरत से चेहरे पर यदि पिंपल हो जाएं तो सारी खूबसूरती
खत्म हो जाती है। जी चाहता है कि इसे अभी निकालकर खत्म कर दूं। क्या आप भी
ऐसा कर सकते हैं? किसी खूबसूरत हसीना के चेहरे पर कई पिंपल हैं। उन्हें
हटाकर उसकी खूबसूरती में निखार लाना है। पिंपल कितनी अच्छी तरह हटाते हैं
यह आप पर निर्भर
करेगा।
पिंपल पोपर नाम से उपलब्ध इस गेम को क्लासिक, शूटर और ग्लोइंग सर्किल सहित तीन भागों में बांटा गया है। क्लासिक भाग में एक सुंदर-सी लड़की स्क्रीन पर आएगी जिसके चेहरे पर पिंपल होंगे। उन पिंपल को आपको सावधनी से हटाना है। चूंकि स्क्रीन छोटी होती है ऐसे में आप जूम फीचर का उपयोग कर पिंपल देख सकते हैं। आपको फोन में उसी तरीके से पिंपल हटाना है जैसा कि अपने चेहरे से उंगलियों से दबाकर हटाते हैं।
लेकिन याद रहे कि यहां आप स्क्रीन पर हाथ चला रहे होते हैं इसलिए ज्यादा जोर से दबाव नहीं दे सकते। अन्यथा स्क्रीन खराब हो सकती है। आराम-आराम से पिंपल खत्म करना है। यह कार्य जैसे ही पूरा करते हैं वैसे ही दूसरा कार्य भी आपके लिए हाजिर होगा। लड़की के बाद लड़के के चेहरे से भी पिंपल हटाना है।
वहीं दूसरे भाग में बबल गेम के समान स्क्रीन के उपरी भाग में कई रंग के पिंपल आते हैं और आपको उनकी तिकड़ी बनानी है। तिकड़ी बनते ही यह खत्म हो जाता है। एक-एक कर आपको पूरी तिकड़ी खत्म करनी है।
तीसरे और अंतिम भाग में स्क्रीन पर अलग-अलग रंग के पिंपल तैरते रहेंगे। आपको एक ही रंग के पिंपल की एक सर्किल बनानी है जिससे वे धीरे-धीरे बड़े होते रहेंगे। इस तरह आप भाग पार कर सकते हैं।
पिंपल का यह गेम बेहतर है और खेलने के दौरान आपको लगेगा कि वास्तव में पिंपल ही खत्म कर रहे हैं। खासकर पहले भाग में जहां चेहरे से पिंपल हटाना है। पिंपल फटता है तो बहुत ही घिनौना लगेगा लेकिन फिर भी आप उसे खेलेंगे। कमी यह कही जा सकती है कि एक बार आगे बढ़ जाने के बाद फिर दोबारा पिछले भाग पर आप नहीं जा सकते। जैसे-जैसे भाग में बढ़ते जाएंगे वैसे-वैसे पिंपल की संख्या बढ़ती जाती है।
करेगा।
पिंपल पोपर नाम से उपलब्ध इस गेम को क्लासिक, शूटर और ग्लोइंग सर्किल सहित तीन भागों में बांटा गया है। क्लासिक भाग में एक सुंदर-सी लड़की स्क्रीन पर आएगी जिसके चेहरे पर पिंपल होंगे। उन पिंपल को आपको सावधनी से हटाना है। चूंकि स्क्रीन छोटी होती है ऐसे में आप जूम फीचर का उपयोग कर पिंपल देख सकते हैं। आपको फोन में उसी तरीके से पिंपल हटाना है जैसा कि अपने चेहरे से उंगलियों से दबाकर हटाते हैं।
लेकिन याद रहे कि यहां आप स्क्रीन पर हाथ चला रहे होते हैं इसलिए ज्यादा जोर से दबाव नहीं दे सकते। अन्यथा स्क्रीन खराब हो सकती है। आराम-आराम से पिंपल खत्म करना है। यह कार्य जैसे ही पूरा करते हैं वैसे ही दूसरा कार्य भी आपके लिए हाजिर होगा। लड़की के बाद लड़के के चेहरे से भी पिंपल हटाना है।
वहीं दूसरे भाग में बबल गेम के समान स्क्रीन के उपरी भाग में कई रंग के पिंपल आते हैं और आपको उनकी तिकड़ी बनानी है। तिकड़ी बनते ही यह खत्म हो जाता है। एक-एक कर आपको पूरी तिकड़ी खत्म करनी है।
तीसरे और अंतिम भाग में स्क्रीन पर अलग-अलग रंग के पिंपल तैरते रहेंगे। आपको एक ही रंग के पिंपल की एक सर्किल बनानी है जिससे वे धीरे-धीरे बड़े होते रहेंगे। इस तरह आप भाग पार कर सकते हैं।
पिंपल का यह गेम बेहतर है और खेलने के दौरान आपको लगेगा कि वास्तव में पिंपल ही खत्म कर रहे हैं। खासकर पहले भाग में जहां चेहरे से पिंपल हटाना है। पिंपल फटता है तो बहुत ही घिनौना लगेगा लेकिन फिर भी आप उसे खेलेंगे। कमी यह कही जा सकती है कि एक बार आगे बढ़ जाने के बाद फिर दोबारा पिछले भाग पर आप नहीं जा सकते। जैसे-जैसे भाग में बढ़ते जाएंगे वैसे-वैसे पिंपल की संख्या बढ़ती जाती है।
सैमसंग गैलेक्सी नोट या नोट 2
सैमसंग ने नोट सीरीज में नोट 2 को पेश किया है। बड़ी स्क्रीन और बड़े फीचर के साथ फोन की कीमत भी पुराने नोट की अपेक्षा काफी बड़ी है। जहां सैमसंग गैलेक्सी नोट एन7000 (Samsung Galaxy Note N7000) भारतीय बाजार में 30,500 रुपए के आसपास है। वहीं नए नोट2 एन7100 (Samsung Galaxy Note II N7100) की कीमत 39,900 रुपए है। नोट 2 लगभग 9,000 रुपए महंगा है। तो सवाल यह है कि पुराने नोट की अपेक्षा नए नोट में इतने फीचर हैं जिसके लिए उपभोक्ता 9000 रुपए ज्यादा चुकाए, जितने में आज एक अच्छा स्मार्टफोन उपलब्ध हैI
डिजाइन
सैमसंग गैलेक्सी नोट को खास तौर से इसके बड़ी स्क्रीन की वजह से उपभोक्ताओं द्वारा पसंद किया गया था। फोन में 5.3 इंच की स्क्रीन थी वहीं नए नोट में स्क्रीन साइज पहले की अपेक्षा थोड़ी बड़ी की गई है। नोट2 एन7100 में 5.5 इंच की स्क्रीन है। भारतीय बाज़ार में नोट 2 काले और सफ़ेद दो रंगों में उपलब्ध हैI
हार्डवेयर
हार्डवेयर के मामले में भी नया नोट आगे है। गैलेक्सी नोट में 1.4 गीगाहट्र्ज का एआरएम कोर्टेक्स ए9 डुअल कोर प्रोसेसर है। नोट2 को 1.6 गीगाहट्र्ज के क्वाडकोर प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। हालांकि ग्राफिक्स के लिए दोनो फोन में माली 400 एमपी जीपीयू है लेकिन रैम मैमारी नए नोट में ज्यादा है। नोट2 में 2जीबी का रैम दिया गया है। इसके अलावा जहां पहला नोट 16 और 32 जीबी के मैमोरी के साथ उपलब्ध था। वहीं नोट 16,32 और 64 जीबी मैमोरी में पेश किया गया है। हालांकि पहले भी सिर्फ 16 जीबी मैमोरी क्षमता वाला नोट ही भारत में उपलब्ध हो पाया था और इस बार भी कुछ ऐसा ही है।
साफटवेयर
साफटवेयर की बात आती है तो नोट में सबसे खास फीचर है एस-पेन। नए नोट में एस-पेन बेहद ही स्मार्ट हो गया है। जहां पहले एसपेन के माध्यम से सिर्फ स्क्रीनशाट ले सकते थे और स्कैच कर सकते थे वहीं अब इसे एयर व्यूव और पापअप नोट जैसे फीचर से लैस किया गया है। जैसे ही आप स्टायलस निकालेंगे वैसे ही पापअप नोट फीचर एप्लिकेशन को आन कर देगा जहां आप नोट बना सकते हो। इसी तरह एयर व्यूव के माध्यम से आप वीडियो फाइल को बढ़ा कर पापअप में देख सकते हैं। वहीं सैमसंग गैलेक्सी नोट एंडरायड आपरेटिंग 2.3 पर है जबकि नोट2 एंडरायड 4.1 जेलीबीन पर पेश किया गया है।
मल्टीमीडिया
मल्टीमीडिया के मामले में दोनो फोन में कुछ खास अंतर नहीं है। दोनो में 8.0 मेगापिक्सल कैमरा फ्लैश के साथ उपलब्ध हैं। वहीं म्यूजिक प्लेयर और एफएम रेडियो भी दिया गया है। डाटा कनेक्टिविटी भी समान है और दोनो फोन के स्क्रीन सूपर एमोलेड हैं। हां नोट2 में सेकेंडरी कैमरा 1.9 एमपी है जबकि नोट में 2 मेगपिक्सल का दिया गया है।
क्या यह बेहतर सौदा है?
सैमसंग गैलेक्सी नोट एन7000 और सैमसंग गैलेक्सी एन7100 की कीमत में लगभग दस हजार रुपए का अंतर है। जो की बड़ा अंतर कहा जा सकता है। स्क्रीन और हार्डवेयर में नोट2 पुराने की अपेक्षा ज्यादा ताकतवर है जबकि मैमोरी क्षमता समान है। वहीं नोट की सबसे खास एप्लिकेशन एस-पेन फीचर को पहले से ज्यादा अडवांस कर दिया गया है जो मजेदार कहा जा सकता है। अगर मल्टीमीडिया को छोड़ दें तो कहा जा सकता है कि नोट2 को पुराने नोट से बिल्कुल नए अवतार में पेश किया गया है। ऐसे में यदि आप नोट खरीदने का मन बना रहे हैं तो नोट2 एन7100 बेहतर होगा। हालांकि पुराने नोट से लगभग दस हजार महंगा है लेकिन फोन में नया औपरेटिंग, नया एप्लिकेशन, बड़ी स्क्रीन, ताकतवर हार्डवेयर और बड़ी बैटरी दी गई है।
Monday, September 10, 2012
भूल जाइए ब्लूटूथ, तस्वीर को एक फ़ोन से दूसरे पर भेजें - बस छू कर!
हमने अनेक तरह के एप्प इस्तेमाल किया हैं, लेकिन ऐसे कुछ गिने-चुने ही हैं, जो हमें अपने अंदाज़ और उपयोगिता से भौंचक्का छोड़ देते हैं। और उनमें से एक है बम्प। ज़रा सोचिये, अगर आप अपने फ़ोन या टैबलेट से किसी दुसरे फ़ोन अथवा टैबलेट को एक चित्र, फ़ोटो या कौंटैक्ट भेजना चाहते हों, तो आप क्या करते हैं? अगर आपके पास काफी समय है तो आप ई-मेल का प्रयोग करेंगे, या शायद SMS या MMS का। लेकिन अगर आप थोडा जल्दी में हैं तो आप शायद इस्तेमाल करेंगे ब्लूटूथ का, जो बिना किसी तार की झंझट से आपकी तस्वीर एक फ़ोन से दूसरे फ़ोन तक पहुँचा देती है। लेकिन इसको इस्तेमाल करने में काफी झंझट होती है - ब्लूटूथ ऑन करना पड़ता है, दूसरे फ़ोन से ब्लूटूथ द्वारा संपर्क बनाने की आज्ञा देनी पड़ती है, और इस सबके बाद आप इस के द्वारा अपनी फाईल एक फ़ोन से दूसरे फ़ोन तक भेज सकते हैं।
और अगर हम आपको कहें कि यह सब करने की जगह आप एक फ़ोटो एक फ़ोन से दूसरे फ़ोन तक भेज सकते है, मात्र एक दोनों फ़ोनों को एक दूसरे से हलके से भिड़ा के? जी, यही है कमाल बम्प नाम के एक एप्प का। इसे आप डाउनलोड करें - यह एंड्रोएड और आईओएस (iOS) दोनों पर काम करता है - और दोनों फ़ोनों पर इसे चालू करके, अपने चित्र का चयन करिए - और फिर एक फ़ोन को दूसरे फ़ोन से बस छू दीजिये, हल्के से। बस, इतना ही करने से आपका चित्र एक फ़ोन से दूसरे फ़ोन तक पहुँच जाएगा - है न कमाल की बात। यह सब जादू है आजकल अधिकतर फ़ोनों में पाए जानेवाले सेनसर्स (sensors) और फ़ोन में लगे GPRS/3G कनेक्शन का। और इन दोनों मोबाईल इन्टरनेट सुविधाओं का दाम भी आजकल काफी कम है - सौ रुपयों से कम में आप अपने फ़ोन पर इन दोनों का महीने भर इस्तेमाल कर सकते हैं।
तो अगर आपके पास एंड्रोएड उपकरण या आईफोन या आईपैड है, तो आज ही बम्प डाउनलोड करें और बड़े ही आराम से अपने चित्रों को एक फ़ोन से दूसरे तक भेजें - आराम से, मात्र छू कर।
और सबसे बड़ी बात तो हम बताना ही भूल गए - यह एप्प पूरी तरह निःशुल्क है। तो, इंतज़ार किस बात का? डाउनलोड करिए इसको https://bu.mp/ से।
Tuesday, September 4, 2012
माइक्रोमैक्स एक्स292: मुवि मस्ती और धमाल
1400 एमएएच बैटरी और 8 जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी
अपने मल्टीमीडिया सेग्मेंट में माइक्रोमैक्स एक्स292 (Micromax X292) को पेश किया है। फोन के साथ मुवि व गाने प्रीलोडेड दिए जा रहे हैं। बार डिजाइन में उपलब्ध इस फोन में मैसेजिंग व टाइपिंग के लिए अल्फान्यूमेरिक कीपैड दिया गया है।
माइक्रोमैक्स एक्स292 में 1400 एमएएच की बैटरी है और कंपनी 4.5 घंटे टाक टाइम और 220 घंटे स्टैंडबाई टाइम का दावा करती है। फोन में म्यूजिक प्लेयर और एफएम रेडियो है। वहीं कंपनी द्वारा फोन के साथ 15 फिल्म, 10 वीडियो गाने और 5 एमपी 3 गाने मुफ्त दिए जा रहे हैं।
फोटोग्राफी के लिए एक्स 292 में वीजीए कैमरा है जिसे डिजिटल जूम फीचर के साथ पेश किया गया है। वीडियो प्ले के लिए यह एमपी4 फार्मेट सपोर्ट करने में सक्षम हैं। पफोन में एफएम रेडियो रिकार्डिंग फीचर के साथ दिया गया है।
कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें जीपीआरएस, ब्लूटूथ और वाई-फाई है। इसके अलावा टोर्च लाइट, हिंदी भाषा सपोर्ट और काल रिकार्डिंग फीचर भी दिए गए हैं। हालांकि इसे खास तौर से मल्टीमीडिया फोन के तौर पर लांच किया है लेकिन इसमें मात्रा 2.6 इंच की स्क्रीन दी गई है। जो वीडियो के लिहाज से बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता।
माइक्रोमैक्स एक्स292 की कीमत फ़िलहाल उपलब्ध नहीं है। लेकिन भारतीय बाजार में फोन की कीमत लगभग 2,500 रुपए होने की उम्मीद है।
अपने मल्टीमीडिया सेग्मेंट में माइक्रोमैक्स एक्स292 (Micromax X292) को पेश किया है। फोन के साथ मुवि व गाने प्रीलोडेड दिए जा रहे हैं। बार डिजाइन में उपलब्ध इस फोन में मैसेजिंग व टाइपिंग के लिए अल्फान्यूमेरिक कीपैड दिया गया है।
माइक्रोमैक्स एक्स292 में 1400 एमएएच की बैटरी है और कंपनी 4.5 घंटे टाक टाइम और 220 घंटे स्टैंडबाई टाइम का दावा करती है। फोन में म्यूजिक प्लेयर और एफएम रेडियो है। वहीं कंपनी द्वारा फोन के साथ 15 फिल्म, 10 वीडियो गाने और 5 एमपी 3 गाने मुफ्त दिए जा रहे हैं।
फोटोग्राफी के लिए एक्स 292 में वीजीए कैमरा है जिसे डिजिटल जूम फीचर के साथ पेश किया गया है। वीडियो प्ले के लिए यह एमपी4 फार्मेट सपोर्ट करने में सक्षम हैं। पफोन में एफएम रेडियो रिकार्डिंग फीचर के साथ दिया गया है।
कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें जीपीआरएस, ब्लूटूथ और वाई-फाई है। इसके अलावा टोर्च लाइट, हिंदी भाषा सपोर्ट और काल रिकार्डिंग फीचर भी दिए गए हैं। हालांकि इसे खास तौर से मल्टीमीडिया फोन के तौर पर लांच किया है लेकिन इसमें मात्रा 2.6 इंच की स्क्रीन दी गई है। जो वीडियो के लिहाज से बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता।
माइक्रोमैक्स एक्स292 की कीमत फ़िलहाल उपलब्ध नहीं है। लेकिन भारतीय बाजार में फोन की कीमत लगभग 2,500 रुपए होने की उम्मीद है।
Subscribe to:
Posts (Atom)











