Showing posts with label Pimple Popper. Show all posts
Showing posts with label Pimple Popper. Show all posts

Friday, September 28, 2012

पिंपल पोपर

खूबसूरत से चेहरे पर यदि पिंपल हो जाएं तो सारी खूबसूरती खत्म हो जाती है। जी चाहता है कि इसे अभी निकालकर खत्म कर दूं। क्या आप भी ऐसा कर सकते हैं? किसी खूबसूरत हसीना के चेहरे पर कई पिंपल हैं। उन्हें हटाकर उसकी खूबसूरती में निखार लाना है। पिंपल कितनी अच्छी तरह हटाते हैं यह आप पर निर्भर
करेगा।

पिंपल पोपर नाम से उपलब्ध इस गेम को क्लासिक, शूटर और ग्लोइंग सर्किल सहित तीन भागों में बांटा गया है। क्लासिक भाग में एक सुंदर-सी लड़की स्क्रीन पर आएगी जिसके चेहरे पर पिंपल होंगे। उन पिंपल को आपको सावधनी से हटाना है। चूंकि स्क्रीन छोटी होती है ऐसे में आप जूम फीचर का उपयोग कर पिंपल देख सकते हैं। आपको फोन में उसी तरीके से पिंपल हटाना है जैसा कि अपने चेहरे से उंगलियों से दबाकर हटाते हैं।

लेकिन याद रहे कि यहां आप स्क्रीन पर हाथ चला रहे होते हैं इसलिए ज्यादा जोर से दबाव नहीं दे सकते। अन्यथा स्क्रीन खराब हो सकती है। आराम-आराम से पिंपल खत्म करना है। यह कार्य जैसे ही पूरा करते हैं वैसे ही दूसरा कार्य भी आपके लिए हाजिर होगा। लड़की के बाद लड़के के चेहरे से भी पिंपल हटाना है।
वहीं दूसरे भाग में बबल गेम के समान स्क्रीन के उपरी भाग में कई रंग के पिंपल आते हैं और आपको उनकी तिकड़ी बनानी है। तिकड़ी बनते ही यह खत्म हो जाता है। एक-एक कर आपको पूरी तिकड़ी खत्म करनी है।

तीसरे और अंतिम भाग में स्क्रीन पर अलग-अलग रंग के पिंपल तैरते रहेंगे। आपको एक ही रंग के पिंपल की एक सर्किल बनानी है जिससे वे धीरे-धीरे बड़े होते रहेंगे। इस तरह आप भाग पार कर सकते हैं।

पिंपल का यह गेम बेहतर है और खेलने के दौरान आपको लगेगा कि वास्तव में पिंपल ही खत्म कर रहे हैं। खासकर पहले भाग में जहां चेहरे से पिंपल हटाना है। पिंपल फटता है तो बहुत ही घिनौना लगेगा लेकिन फिर भी आप उसे खेलेंगे। कमी यह कही जा सकती है कि एक बार आगे बढ़ जाने के बाद फिर दोबारा पिछले भाग पर आप नहीं जा सकते। जैसे-जैसे भाग में बढ़ते जाएंगे वैसे-वैसे पिंपल की संख्या बढ़ती जाती है।