सैमसंग ने नोट सीरीज में नोट 2 को पेश किया है। बड़ी स्क्रीन और बड़े फीचर के साथ फोन की कीमत भी पुराने नोट की अपेक्षा काफी बड़ी है। जहां सैमसंग गैलेक्सी नोट एन7000 (Samsung Galaxy Note N7000) भारतीय बाजार में 30,500 रुपए के आसपास है। वहीं नए नोट2 एन7100 (Samsung Galaxy Note II N7100) की कीमत 39,900 रुपए है। नोट 2 लगभग 9,000 रुपए महंगा है। तो सवाल यह है कि पुराने नोट की अपेक्षा नए नोट में इतने फीचर हैं जिसके लिए उपभोक्ता 9000 रुपए ज्यादा चुकाए, जितने में आज एक अच्छा स्मार्टफोन उपलब्ध हैI
डिजाइन
सैमसंग गैलेक्सी नोट को खास तौर से इसके बड़ी स्क्रीन की वजह से उपभोक्ताओं द्वारा पसंद किया गया था। फोन में 5.3 इंच की स्क्रीन थी वहीं नए नोट में स्क्रीन साइज पहले की अपेक्षा थोड़ी बड़ी की गई है। नोट2 एन7100 में 5.5 इंच की स्क्रीन है। भारतीय बाज़ार में नोट 2 काले और सफ़ेद दो रंगों में उपलब्ध हैI
हार्डवेयर
हार्डवेयर के मामले में भी नया नोट आगे है। गैलेक्सी नोट में 1.4 गीगाहट्र्ज का एआरएम कोर्टेक्स ए9 डुअल कोर प्रोसेसर है। नोट2 को 1.6 गीगाहट्र्ज के क्वाडकोर प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। हालांकि ग्राफिक्स के लिए दोनो फोन में माली 400 एमपी जीपीयू है लेकिन रैम मैमारी नए नोट में ज्यादा है। नोट2 में 2जीबी का रैम दिया गया है। इसके अलावा जहां पहला नोट 16 और 32 जीबी के मैमोरी के साथ उपलब्ध था। वहीं नोट 16,32 और 64 जीबी मैमोरी में पेश किया गया है। हालांकि पहले भी सिर्फ 16 जीबी मैमोरी क्षमता वाला नोट ही भारत में उपलब्ध हो पाया था और इस बार भी कुछ ऐसा ही है।
साफटवेयर
साफटवेयर की बात आती है तो नोट में सबसे खास फीचर है एस-पेन। नए नोट में एस-पेन बेहद ही स्मार्ट हो गया है। जहां पहले एसपेन के माध्यम से सिर्फ स्क्रीनशाट ले सकते थे और स्कैच कर सकते थे वहीं अब इसे एयर व्यूव और पापअप नोट जैसे फीचर से लैस किया गया है। जैसे ही आप स्टायलस निकालेंगे वैसे ही पापअप नोट फीचर एप्लिकेशन को आन कर देगा जहां आप नोट बना सकते हो। इसी तरह एयर व्यूव के माध्यम से आप वीडियो फाइल को बढ़ा कर पापअप में देख सकते हैं। वहीं सैमसंग गैलेक्सी नोट एंडरायड आपरेटिंग 2.3 पर है जबकि नोट2 एंडरायड 4.1 जेलीबीन पर पेश किया गया है।
मल्टीमीडिया
मल्टीमीडिया के मामले में दोनो फोन में कुछ खास अंतर नहीं है। दोनो में 8.0 मेगापिक्सल कैमरा फ्लैश के साथ उपलब्ध हैं। वहीं म्यूजिक प्लेयर और एफएम रेडियो भी दिया गया है। डाटा कनेक्टिविटी भी समान है और दोनो फोन के स्क्रीन सूपर एमोलेड हैं। हां नोट2 में सेकेंडरी कैमरा 1.9 एमपी है जबकि नोट में 2 मेगपिक्सल का दिया गया है।
क्या यह बेहतर सौदा है?
सैमसंग गैलेक्सी नोट एन7000 और सैमसंग गैलेक्सी एन7100 की कीमत में लगभग दस हजार रुपए का अंतर है। जो की बड़ा अंतर कहा जा सकता है। स्क्रीन और हार्डवेयर में नोट2 पुराने की अपेक्षा ज्यादा ताकतवर है जबकि मैमोरी क्षमता समान है। वहीं नोट की सबसे खास एप्लिकेशन एस-पेन फीचर को पहले से ज्यादा अडवांस कर दिया गया है जो मजेदार कहा जा सकता है। अगर मल्टीमीडिया को छोड़ दें तो कहा जा सकता है कि नोट2 को पुराने नोट से बिल्कुल नए अवतार में पेश किया गया है। ऐसे में यदि आप नोट खरीदने का मन बना रहे हैं तो नोट2 एन7100 बेहतर होगा। हालांकि पुराने नोट से लगभग दस हजार महंगा है लेकिन फोन में नया औपरेटिंग, नया एप्लिकेशन, बड़ी स्क्रीन, ताकतवर हार्डवेयर और बड़ी बैटरी दी गई है।
No comments:
Post a Comment