Monday, September 3, 2012

एलजी आप्टिमस एल5 डुअल

एंडरायड आपरेटिंग आधारित इस फोन में 4.0 इंच की स्क्रीन है।

हाल ही में दोहरे सिम एंडरायड स्मार्टफोन सेग्मेंट एलजी ने आप्टिमस एल3  (Optimus L3) को पेश किया था। आप्टिमस एल3 आरंभिक स्तर का फोन है जिसमें एंडरायड आपरेटिंग  के साथ दो जीएसएम नेटवर्क सपोर्ट है। इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए कंपनी ने एलजी आप्टिमस एल5 डुअल ई 615 (LG Optimus L5 Dual E615) को पेश करने का मन बनाया है।

फोन में 4.0 इंच की स्क्रीन दी गई है जिसे आईपीएस एलसीडी टेक्नोलाजी के साथ पेश किया गया है। फोन की इंटरनल मैमारी 2.6 जीबी है और 512 एमबी का रैम स्टोरेज दिया गया है। माइक्रोएसडी के माध्यम से फोन मैमोरी को 32 जीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है। एलजी आप्टिमस 5 में 800 मेगाहटर्ज कोर्टेक्स ए5 प्रोसेसर और एड्रीनो 200 ग्राफिक्स प्रोसेसर यूनिट दिया गया है।

मल्टीमीडिया की बात करें तो इसमें 5.0 मेगापिक्सल कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ उपलब्ध है। फोन में वीडियो रिकार्डिंग और वीडियो प्लेबैक है लेकिन वीडियो कालिंग के लिए सेकेंडरी कैमरा नहीं दिया गया है।

एलजी आप्टिमस एल5 में गूगल स्विट के अलावा एसएनएस इंटीग्रेशन भी है। कनेक्टिविटी के लिए 3जी, वाई-फाई और ब्लूटूथ है। फोन में एचएसडीपीए सपोर्ट है और डाटा ट्रांस्फर के लिए यह 7.2 एमबीपीएस तक की गति से डाटा हस्तांरण करने में सक्षम है। फोन में आडियो प्लेयर ओर एफएम रेडियो दिया गया है।

एंडरायड आपरेटिंग 4.0 आइसक्रीम सैंडविच (Android Operating 4.0 Icecream Sandwich) आधारित इस फोन को आप्टिमस यूआई 3.0 (LG Optimus UI) से लैस किया गया है। वहीं बेहतर पावार बैकअप के लिए इसमें 1540 एमएएच की बैटरी दी गई हैं। कंपनी 10 घंटे बैटरी बैकअप का दावा करती है। फोन की कीमत 12,9990 रुपए होने की उम्मीद है।

No comments:

Post a Comment