Showing posts with label Android. Show all posts
Showing posts with label Android. Show all posts

Sunday, May 26, 2013

Facebook Home

जब तक फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपने पत्ते नहीं खोले, तब तक लोग यही कयास लगाए बैठे थे कि फेसबुक अपना फोन लाॅन्च करेगा। खैर, ऐसा नहीं हुआ फिर भी लोगों के बीच फेसबुक फोन की चर्चा चल रही है। क्योंकि फेसबुक ने एंडराॅयड फोन को फेसबुक फोन में तब्दील करने की कोशिश की है। फेसबुक ने एक फेसबुक फोन लाॅन्च करने से अच्छा यह समझा कि एक ऐसी होम स्क्रीन को पेश किया जाए जिससे एंडराॅयड स्मार्टपफोन फेसबुक फोन बना जाएं। इसलिए फेसबुक ने इसको मुमकिन बना के लिए फेसबुक होम’ नाम से एक साॅफ्रटवेयर लाॅन्च किया है।
 क्या है फेसबुक होम
फेसबुक होम को इस्तेमाल करने पर आपको मोबाइल में काफी सारे बदलाव दिखाई देते हैं। फेसबुक होम एक तरह की स्कीन (थीम) है जो एंडराॅयड फोन पर काम करती है। इस थीम को लगाने के बाद आपका एंडराॅयड स्मार्ट फोन पूरी तरह फेसबुक के रंग-रूप में बदल जाता है। आपके मोबाइल पर फेसबुक की लाइव अपडेट दिखाई देने लगती हैं। यह अपडेट्स किसी नोटिफिशन के जरिए नहीं बल्कि फोटो और लाइव स्टेट्स की साथ मोबाइल की पूरी स्क्रीन पर दिखाई देती हैं। मोबाइल स्क्रीन लाॅक होने पर भी फोटोग्राफ और स्टेट्स दाएं से बाएं की तरह मोबाइल स्क्रीन पर लगातार मूव करते रहते हैं। आप स्क्रीन लाॅक होने पर भी फोटोग्राफ या स्टेट्स को पसंद और कमेंट कर सकते हैं। आपके अकाउंट पर आने वाला कोई भी नोटिफिशन मोबाइल होम स्क्रीन परं दिखाई देते है। इसके अलावा फेसबुक होम इस्तेमाल करने पर मोबाइल स्क्रीन अनलाॅक करना का तरीका भी बदल हुए नजर आएगा। आपके फेसबुक प्रोफाइल की फोटो एक छोटे सर्किल में स्क्रीन पर दिखाई देती है जिसकी इस्तेमाल मोबाइल स्क्रीन अनलाॅक करने के लिए किया जाता है। 
चैट हैड
नया फेसबुक मैसेंजर आपको चैटिंग का एक नया अहसास देगा। अपडेटेड फेसबुक मैसेंजर के साथ आपको बड़ा दिलचस्प विकल्प चैट हैड मिलता है। इससे पहले फेसबुक मैसेंजर में आर्काइव, डिलिटि, और मार्क ऐज स्पैम के ही आॅप्शन मौजूद थे। चैट हैड काफी कुछ बीबीएम और आईमैसेंजर जैसा दिखाई देता है। चैट हैड का इस्तेमाल आप किसी अन्य एप्लिकेशन का इस्तेमाल करते समय भी कर सकते हैं। फेसबुक मैसेज बाॅक्स से दोस्तों को पाॅप आउट चैट हैड के रूप में स्क्रीन पर रख सकते हैं। इस दोस्तों से चैट करने के लिए आपको फेसबुक एप्लिकेशन को आॅन करने की कोई जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा आप किसी दूसरी एप्लिकेशन पर काम करते समय भी चैट हैड का इस्तेमाल कर सकते हैं। फेसबुक चैट हैड का इस्तेमाल करने के लिए आपको फेसबुक होम इंस्टाल करने की भी जरूरत नहीं हैं। इसके लिए बस फेसबुक मैसेंजर को अपग्रेड करने की जरूरत हैं।
कैसे करें इस्तेमाल
मोबाइल स्क्रीन तीन अलग शार्टकट्स पर अनलाॅक होती है, दाएं ओर स्वाइप करने पर आप रिसेंट एप पर जा सकते हैं, बाएं ओर फेसबुक मैंसेजर ओपेन कर सकते हैं और उपर की ओर स्क्रीन अनलाॅक करने पर आप एप मन्यू में जा सकते हैं।
अगर आप किसी दोस्त की फोटोग्राफ या स्टेट्स को लाइक करना चाहते हैं तो बस स्क्रीन पर दो बार टच करना होगा।
नोटिफिकेशन टाइल्स के रूप में स्क्रीन पर नजर आते हैं जिसको एक बार टच करने पर ओपेन किया जा सकता है।
अगर आप किसी स्टेट्स को नजरअंदाज करना चाहते हैं या अगला स्टेट्स देखना चाहते हैं तो स्क्रीन को स्वाइप करके स्टेट्स को देख सकते हैं।
मोबाइल स्क्रीन पर फोटो लार्ज और मूवमेंट करती दिखाईं देती हैं। किसी भी फोटोग्राफ को फिट टू विंडो के रूप में देखने के लिए फोटो को होल्ड करें। 
नई पोस्ट डालने के लिए स्क्रीन को एप मन्यू पर अनलाॅक करें। यहां आपको स्टेटस, फोटो और चेक इन के आप्शन मिलेंगे। 
चैट हैड इस्तेमाल करने के लिए मैसंेजर में जाकर किसी भी दोस्त की चैट को होल्ड करें और पाॅप आउट चैट हैड को चुने।
अगर आप फेसबुक होम इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको एप मन्यू में ‘मोर’ का ओप्शन मिलेगा। इसको क्लिक करते ही आपका मोबाइल पुरानी होम स्क्रीन पर काम करेगा।
अगर आप फेसबुक होम का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो होम सेटिंग में जाकर इसको टर्न आॅपफ कर सकते हैं।  
फेसबुक होम की खूबियां
अब तक ऐसी कोई एप्लिकेशन नहीं थी, जो आपको सोशल मीडिया का ऐसा अहसास करती हो। 
लाॅक स्क्रीन पर भी आप लाइव अपडेट देख सकते हैं और लाइक भी कर सकते हैं। 
किसी भी फोटोग्राफ या स्टेट्स को लाइक करने के लिए स्क्रीन को दो बार क्लिक करना होता है।
चेट हैड काफी सुविधजनक है। 

फेसबुक होम की खामियां
फेसबुक होम एंडराॅयड के सभी फोन को सपोर्ट नहीं करता हैं। इसके लिए आपका स्मार्टफोन कम से कम एंडरायड ओएस 4.0 वर्जन पर होना चाहिए। एंडराॅयड ओएस 2.3 जिंजरब्रेड पर फेसबुक होम काम नहीं करेगा।
फेसबुक होम का इस्तेमाल करने पर आप होम स्क्रीन पर किसी तरह का कोई विजेट या शार्टकट नहीं लगा सकते हैं।
किसी एप्लिकेशन को ओपेन करने के लिए आपको कई क्लिक करने होते हैं।
मोबाइल की बैटरी परफाॅरमेंस पर फर्क पड़ता है।
कैसे करें इंस्टाॅल
258 केबी के इस फेसबुक होम को आप गूगल प्ले से फ्री डाउनलोड कर सकते हैं। इसको इंस्टाल करने के बाद आपको पुराने पफेसबुक एप्लिकेशन को अपडेट करना होगा। इसके बाद आप इसको इस्तेमाल कर सकते हैं।

Wednesday, January 30, 2013

अनजान कालर का नाम बताएगी यह एप्लीकेशन

अकसर ऐसा होता है कि आपके मोबाइल फोन पर एक अनजान नंबर से मैसेज या कॉल आती है। काॅल करने वाला आपको खुद का नाम नहीं बताता है और अपनी बात कह कर फोन रख देता है। अब आप दिन भर इस बात को सोचते रहते हैं कि आखिर यह नंबर किसका था? जो खुद की पहचान नहीं बता रहा है। लेकिन अब आप किसी भी अनजान कॉलर का नाम जान सकतें हैं।  अगर आपके पास एक स्मार्ट फ़ोन है तो अनजान कॉल करने वाले कॉलर का नाम जान सकते हैं। गूगल प्ले, एप्पल एप्स स्टोर, एप्स वर्ल्ड  और विंडोज  पर ट्रूकॉलर(true caller)-ग्लोबल डिक्शनरी नाम से एक ऐसी एप्लिकेशन मौजूद है जिसके द्वारा आप कॉल करने वाले का नाम, आॅपरेटर का नाम, सर्किल आदि की जानकारी तुरंत मिल सकती है। इस एप्लिकेशन के द्वारा आप स्पैम नंबर को ब्लाॅक भी कर सकते हैं, साथ ही, सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी एक्टिव रह सकते हैं जबकि आप दोस्त से फोन पर बात कर रहे होंगे। अगर आपके मोबाइल पर किसी अनजान नंबर से कॉल आती है तो इसका जवाब देने से पहले ही आप कॉलर का नाम जान सकते हैं। इसके लिए मोबाइल फोन में 3जी या वाई-फाई कनेक्शन होना जरूरी है। इस एप्लिकेशन को आप फ्री डाउनलोड कर सकते हैं। खूबी की बात करें तो एप्लिकेशन बहुत अच्छा काम करती है अधिकतर सही नाम इस एप के द्वारा पता कर सकते हैं। लेकिन 2जी नेटवर्क के साथ थोड़ी सी देरी लगती है।

Wednesday, November 21, 2012

मोबाइल टच किए बिना भेजें मैसेज

माना लीजिए आप एक दिन अपना मोबाइल फोन घर पर ही भूल जाते हैं और ऑफिस निकल जाते हैं, तो क्या करेंगे? अगर आपके पास एंडराॅयड फोन है तो आपको मोबाइल के लिए वापस घर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।  एंडराॅयड यूजर्स के लिए गूगल प्ले पर एक ऐसी शानदार एप्लिकेशन भी मौजूद है जिसके द्वारा आप घर पर रखे मोबाइल फोन के इनकामिंग मैसेज पढ़ सकते हैं। गूगल प्ले पर माइटीटैक्स्ट के नाम से यह एप्लिकेशन आपको मिल जाएगी। आपका मोबाइल कहीं भी हो, मोबाइल पर आने वाले मैसेज और काॅल को आप कंप्यूटर देख सकते हैं। साथ ही  मैसेज का जवाब भी दे सकते हैं। इसके लिए बस माइटीटैक्स्ट एप्लिकेशन को मोबाइल फोन में इंस्टाल कीजिए। 20-30 मिनट में  माइटीटैक्स्ट एप्लिकेशन फ़ोन से सारे मैसेज को सिंक हो जायेंगे  और फिर  https://mightytext.net/app/ लिंक पर कंप्यूटर से लाॅगइन हो जाएं। लाॅगइन होने के लिए यहां भी गूगल आईडी और पासवर्ड डालना होगा। इसके बाद आपके सारे मैसेज काॅनटेेक्ट सहित कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देंगे। इसके लिए आप फायर फाॅक्स और गूगल क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। नए आने वाले मैसेज या काॅल स्क्रीन पर पाॅपअप नोटिफिकेशन के रूप देख सकते हैं। एसएमएस के अलावा आप एमएमएस भी भेज सकते हैं। इसके लिए आपको कोई अतिरिक्त शुल्क चुकाने की कोई जरूरत नहीं है। अगर आपने मैसेज पैक ले रखा है तो ये मैसेज आपके लिए फ्री होंगे। कमी की बात करें तो यहां से आप किसी का नंबर डाॅयल कर सकते हैं लेकिन डाॅयल नंबर को काटने या इनकाॅमिंग काॅल को रिसीव करने का कोई विकल्प दिखाई नहीं देता है। इसको गूगल प्ले से फ्री डाउनलोड किया जा सकता है।

Friday, October 19, 2012

"एंड्रोएड मुफ्त है, लेकिन ओपन सोर्स नहीं!"



जी हाँ, आपने सही पढ़ा - एक डेवेलपर ने अपना नाम न बताये जाने की शर्त पर हमसे ये कहा है। यह बात हुई एक एप्प डेवेलपर फोरम में जहां इस डेवेलपर ने साफ़ तौर पर यह कह डाला की एंड्रोएड और एप्पल के ऑपरेटिंग सिस्टम iOS में मात्र इतना फर्क है कि iOS का उपयोग करने के लिए डेवेलपर को फीस देनी पड़ती है।  इस डेवेलपर के अनुसार किसी भी सॉफ्टवेयर को ओपन सोर्स कहलाने के लिए अपने विकास को पारदर्शी रखना चाहिए जो कि एंड्रोएड नहीं करता। "आप चाहे कितनी भी ओपन सोर्स की रट लगा लें, कोरा सच तो यह है कि एंड्रोएड पूरी तरह गूगल के कब्ज़े में है। हाँ, आप इसका इस्तेमाल बिना फीस लिए सॉफ्टवेयर बनाने और फ़ोन में लगाने के लिए कर सकते हैं। और आपका मन करे सो इसमें परिवर्तन भी कर सकते हैं, लेकिन अंत में एंड्रोएड का जो भी नया संस्करण आएगा, वो गूगल से ही आएगा, किसी डेवलपर समुदाय से नहीं," उस डेवेलपर ने कहा। 

उसके अनुसार लिनक्स सच्चे मामले में ओपन सोर्स है क्योंकि उसका विकास एक पारदर्शी तरह से एक समुदाय द्वारा होता है। "कई लोग लिनक्स के अपने अपने संस्करण निकाल चुके हैं, लेकिन ऐसा एंड्रोएड के साथ नहीं हुआ है, क्योंकि उसका नियंत्रण पूरी तरह गूगल के पास है। हमें अभी भी नहीं पता है कि एंड्रोएड के अगले संस्करण में क्या आएगा और उसकी क्या तकनीकी ज़रूरतें होंगी - यह सब तो गूगल ही जानता है। ऐसे सॉफ्टवेयर को आप ओपन सोर्स की उपाधि  कैसे प्रदान कर सकते हैं? ओपन सोर्स का मतलब होता है खुलापन, एक ऐसा माहौल जहां सबको एक सॉफ्टवेयर के बारे में सब पता है। लेकिन एंड्रोएड में ऐसा नहीं है," उसने कहा

हमें कहना पड़ेगा कि यह बात हमें बड़ी रोचक लगी, खासकर क्योंकि एंड्रोएड के कई समर्थक उसके ओपन सोर्स होने को उसकी सबसे बड़ी शक्ति मानते हैं। लेकिन क्या एक सॉफ्टवेयर जिसका विकास पूरी तरह से एक ही कंपनी के हाथ में हो, सही मायने में ओपन सोर्स कहा जा सकता है? या समय आ गया है कि फ़ोन निर्माता और डेवेलपर  एंड्रोएड के अपने अपने संस्करण निकालें, जैसा कि कुछ हद तक अमेज़न ने अपनी किन्डल फायर टैबलेट के साथ किया है? यह तो आने वाला समय ही बताएगा। हाँ, एक बात ज़रूर है, अगली बार जब जोई एंड्रोएड को ओपन सोर्स कहेगा, तो हम आँख मूंदकर उसके कथन को सत्य नहीं मान लेंगे

Wednesday, October 10, 2012

आसूस पैडफ़ोन - अमां एक फ़ोन से क्या-क्या करवाओगे?




हमने अनेक उपकरण देखे हैं लेकिन इनमे से कुछ ही बहुत यादगार होते हैं। और हम बिना हिचके यह कह सकते हैं कि इनमे से एक आसूस का पैडफ़ोन है। एक अकेले फ़ोन को इतनी मेहनत करते हुए तो हमने कभी नहीं देखा है। ज़रा सोचिये, पहले तो बिचारा फ़ोन का काम करता है AMOLED डिस्प्ले, आठ मेगापिक्सेल के कैमरे, एंड्रोएड ४.० (आईस क्रीम सैंडविच), और डूअल कोर प्रोसेसर के साथ। 
 उसके बात यह टैबलेट का काम करता है जब इसे डाला जाता है दस इंच के डिस्प्ले के टैबलेट के अन्दर - और जी हाँ, इस दौरान भी आप इससे फ़ोन कॉल कर सकते हैं। 

और इससे भी अगर काम नहीं बने तो आप इसमें लगा सकते हैं एक कीबोर्ड डॉक और टाईप कर सकते हैं एकदम लैपटॉप की तरह। 


और यही नहीं, अभी और है - आप इसके साथ मिले स्टाईलस के साथ न ही केवल टैबलेट और फ़ोन पर लिख सकते हैं और चित्र बना सकते हैं, बल्कि इसका उपयोग हेडफ़ोन के रूप में भी कर सकते हैं। 


और सरकार, अभी किस्सा ख़त्म कहाँ हुआ है - पैडफ़ोन में हैं पूरी तीन बैटरियाँ: एक फ़ोन के अन्दर, एक टैबलेट में, और एक कीबोर्ड में। तो आप सोच सकते हैं कि यह उपकरण एक बार चार्ज करने से कितनी देर तक चल सकेगा - अजी घंटों की नहीं, दिनों की बात कीजिये।

 अब हम ये नहीं कहेंगे कि यह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ उपकरण है - इसके कुल मिलाकर (टैबलेट और कीबोर्ड के साथ) भार लगभग डेढ़ किलो है, सारे सॉफ्टवेयर टैबलेट और फ़ोन पर एक समान काम नहीं करते, और  लगभग पैसंठ हज़ार रुपयों का  इसका दाम कुछ ज्यादा ही है (उतने में तो आप एक नया आईपैड, एक स्मार्टफ़ोन और एक कीबोर्ड खरीद सकते हैं) - लेकिन हाँ, इस बात की ज़रूर दाद देनी होगी कि आसूस ने एक फ़ोन से ज़बरदस्त मेहनत करवाई है। 

आसूस पैडफ़ोन बिक्री के नए रिकॉर्ड तो नहीं बनायेगे, लेकिन उसने यह ज़रूर सिद्ध कर दिया है कि एक स्मार्टफोन क्या-क्या कर सकता है। अब इसमें और क्या लगोगे, आसूस? 

Thursday, October 4, 2012

मैजिक पोर्टल्स फ्री Magic Portals Free

मैजिक पोर्टल एक ऐसी जादुई ताकत है जिसका इस्तेमाल करके आप एक जगह से दूसरी जगह जा सकते हैं। इसका इस्तेमाल आप किसी ऑब्जेक्ट  को इधर से उधर करने के लिए भी कर सकते हैं। यह एक पजल गेम है इसलिए आपको खेलने के लिए थोड़ी अकल लगानी होगी। कुछ लेवल दिमाग की अच्छी खासी कसरत भी करेंगे। अगर आप किसी लेवल में फंस जाते हैं तो इस लिंक http://asanteegames.com/magic-portals/walk-through/  पर क्लिक करके समस्या को दूर कर सकते हैं। गेम के सभी लेवल लॉक हैं। एक लेवल को पार करके आप दूसरे को अनलॉक तो कर सकते हैं लेकिन नए चैप्टर को अनलॉक करने के लिए आपको कम से कम 60 प्रतिशत परफोर्मेंस की जरूरत पड़ेगी। हालांकि यहां मैजिक पोर्टल बनाने की कोई सीमा नहीं है लेकिन कम से कम पोर्टल का इस्तेमाल करने पर हाई स्कोर मिलता है। जिसके आधार पर आपको गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पद भी मिलते हैं। गेम में अभी 3 चैप्टर है। एक चैप्टर में 31 नर्मल लेवल और एक ड्रेगन लेवल है। यहां जंप का कोई विकल्प मौजूद नहीं है जो गेम और भी दिलचस्प बनता है। गेम का साउंड और ग्राफिक्स शानदार हैं। डार्क बैकग्राउंड में लाइट्स का काफी शानदार इस्तेमाल किया गया है। इसको आप गूगल प्ले से फ्री डाउनलोड कर सकते हैं। 

Monday, September 10, 2012

भूल जाइए ब्लूटूथ, तस्वीर को एक फ़ोन से दूसरे पर भेजें - बस छू कर!



हमने अनेक तरह के एप्प इस्तेमाल किया हैं, लेकिन ऐसे कुछ गिने-चुने ही हैं, जो हमें अपने अंदाज़ और उपयोगिता से भौंचक्का छोड़ देते हैं। और उनमें से एक है बम्प। ज़रा सोचिये, अगर आप अपने फ़ोन या टैबलेट से किसी दुसरे फ़ोन अथवा टैबलेट को एक चित्र, फ़ोटो या कौंटैक्ट भेजना चाहते हों, तो आप क्या करते हैं? अगर आपके पास काफी समय है तो आप ई-मेल का प्रयोग करेंगे, या शायद SMS या MMS का। लेकिन अगर आप थोडा जल्दी में हैं तो आप शायद इस्तेमाल करेंगे ब्लूटूथ का, जो बिना किसी तार की झंझट से आपकी तस्वीर एक फ़ोन से दूसरे फ़ोन तक पहुँचा देती है। लेकिन इसको इस्तेमाल करने में काफी झंझट होती है  - ब्लूटूथ ऑन करना पड़ता है, दूसरे फ़ोन से ब्लूटूथ द्वारा संपर्क बनाने की आज्ञा देनी पड़ती है, और इस सबके बाद आप इस के द्वारा अपनी फाईल एक फ़ोन से दूसरे फ़ोन तक भेज सकते हैं

और अगर हम आपको कहें कि यह सब करने की जगह आप एक फ़ोटो एक फ़ोन से दूसरे फ़ोन तक भेज सकते है, मात्र एक दोनों फ़ोनों को एक दूसरे से हलके से भिड़ा के? जी, यही है कमाल बम्प नाम के एक एप्प का। इसे आप डाउनलोड करें - यह एंड्रोएड और आईओएस (iOS) दोनों पर काम करता है - और दोनों फ़ोनों पर इसे चालू करके, अपने चित्र का चयन करिए - और फिर एक फ़ोन को दूसरे फ़ोन से बस छू दीजिये, हल्के से। बस, इतना ही करने से आपका चित्र एक फ़ोन से दूसरे फ़ोन तक पहुँच जाएगा - है न कमाल की बात। यह सब जादू है आजकल अधिकतर फ़ोनों में पाए जानेवाले सेनसर्स (sensors) और फ़ोन में लगे GPRS/3G कनेक्शन का। और इन दोनों मोबाईल इन्टरनेट सुविधाओं का दाम भी आजकल काफी कम है - सौ रुपयों से कम में आप अपने फ़ोन पर इन दोनों का महीने भर इस्तेमाल कर सकते हैं

तो अगर आपके पास एंड्रोएड उपकरण या आईफोन या आईपैड है, तो आज ही बम्प डाउनलोड करें और बड़े ही आराम से अपने चित्रों को एक फ़ोन से दूसरे तक भेजें - आराम से, मात्र छू कर

और सबसे बड़ी बात तो हम बताना ही भूल गए - यह एप्प पूरी तरह निःशुल्क है। तो, इंतज़ार किस बात का? डाउनलोड करिए इसको https://bu.mp/ से