जब तक फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपने पत्ते नहीं खोले, तब तक
लोग यही कयास लगाए बैठे थे कि फेसबुक अपना फोन लाॅन्च करेगा। खैर, ऐसा नहीं
हुआ फिर भी लोगों के बीच फेसबुक फोन की चर्चा चल रही है। क्योंकि फेसबुक
ने एंडराॅयड फोन को फेसबुक फोन में तब्दील करने की कोशिश की है। फेसबुक ने
एक फेसबुक फोन लाॅन्च करने से अच्छा यह समझा कि एक ऐसी होम स्क्रीन को पेश
किया जाए जिससे एंडराॅयड स्मार्टपफोन फेसबुक फोन बना जाएं। इसलिए फेसबुक ने
इसको मुमकिन बना के लिए फेसबुक होम’ नाम से एक साॅफ्रटवेयर लाॅन्च किया
है।
फेसबुक होम को इस्तेमाल
करने पर आपको मोबाइल में काफी सारे बदलाव दिखाई देते हैं। फेसबुक होम एक
तरह की स्कीन (थीम) है जो एंडराॅयड फोन पर काम करती है। इस थीम को लगाने के
बाद आपका एंडराॅयड स्मार्ट फोन पूरी तरह फेसबुक के रंग-रूप में बदल जाता
है। आपके मोबाइल पर फेसबुक की लाइव अपडेट दिखाई देने लगती हैं। यह अपडेट्स
किसी नोटिफिशन के जरिए नहीं बल्कि फोटो और लाइव स्टेट्स की साथ मोबाइल की
पूरी स्क्रीन पर दिखाई देती हैं। मोबाइल स्क्रीन लाॅक होने पर भी
फोटोग्राफ और स्टेट्स दाएं से बाएं की तरह मोबाइल स्क्रीन पर लगातार मूव
करते रहते हैं। आप स्क्रीन लाॅक होने पर भी फोटोग्राफ या स्टेट्स को पसंद
और कमेंट कर सकते हैं। आपके अकाउंट पर आने वाला कोई भी नोटिफिशन मोबाइल
होम स्क्रीन परं दिखाई देते है। इसके अलावा फेसबुक होम इस्तेमाल करने पर
मोबाइल स्क्रीन अनलाॅक करना का तरीका भी बदल हुए नजर आएगा। आपके फेसबुक
प्रोफाइल की फोटो एक छोटे सर्किल में स्क्रीन पर दिखाई देती है जिसकी
इस्तेमाल मोबाइल स्क्रीन अनलाॅक करने के लिए किया जाता है।
चैट हैड
नया फेसबुक मैसेंजर आपको चैटिंग का एक
नया अहसास देगा। अपडेटेड फेसबुक मैसेंजर के साथ आपको बड़ा दिलचस्प विकल्प
चैट हैड मिलता है। इससे पहले फेसबुक मैसेंजर में आर्काइव, डिलिटि, और मार्क
ऐज स्पैम के ही आॅप्शन मौजूद थे। चैट हैड काफी कुछ बीबीएम और आईमैसेंजर
जैसा दिखाई देता है। चैट हैड का इस्तेमाल आप किसी अन्य एप्लिकेशन का
इस्तेमाल करते समय भी कर सकते हैं। फेसबुक मैसेज बाॅक्स से दोस्तों को पाॅप
आउट चैट हैड के रूप में स्क्रीन पर रख सकते हैं। इस दोस्तों से चैट करने
के लिए आपको फेसबुक एप्लिकेशन को आॅन करने की कोई जरूरत नहीं होगी। इसके
अलावा आप किसी दूसरी एप्लिकेशन पर काम करते समय भी चैट हैड का इस्तेमाल कर
सकते हैं। फेसबुक चैट हैड का इस्तेमाल करने के लिए आपको फेसबुक होम इंस्टाल
करने की भी जरूरत नहीं हैं। इसके लिए बस फेसबुक मैसेंजर को अपग्रेड करने
की जरूरत हैं।
कैसे करें इस्तेमाल
मोबाइल स्क्रीन तीन अलग शार्टकट्स पर
अनलाॅक होती है, दाएं ओर स्वाइप करने पर आप रिसेंट एप पर जा सकते हैं, बाएं
ओर फेसबुक मैंसेजर ओपेन कर सकते हैं और उपर की ओर स्क्रीन अनलाॅक करने पर
आप एप मन्यू में जा सकते हैं।
अगर आप किसी दोस्त की फोटोग्राफ या स्टेट्स को लाइक करना चाहते हैं तो बस स्क्रीन पर दो बार टच करना होगा।
नोटिफिकेशन टाइल्स के रूप में स्क्रीन पर नजर आते हैं जिसको एक बार टच करने पर ओपेन किया जा सकता है।
अगर आप किसी स्टेट्स को नजरअंदाज करना चाहते हैं या अगला स्टेट्स
देखना चाहते हैं तो स्क्रीन को स्वाइप करके स्टेट्स को देख सकते हैं।
मोबाइल
स्क्रीन पर फोटो लार्ज और मूवमेंट करती दिखाईं देती हैं। किसी भी फोटोग्राफ को फिट टू विंडो के रूप में देखने के लिए फोटो को होल्ड
करें।
नई पोस्ट डालने के लिए स्क्रीन को एप मन्यू पर अनलाॅक करें। यहां आपको स्टेटस, फोटो और चेक इन के आप्शन मिलेंगे।
चैट हैड इस्तेमाल करने के लिए मैसंेजर में जाकर किसी भी दोस्त की चैट को होल्ड करें और पाॅप आउट चैट हैड को चुने।
अगर आप फेसबुक होम इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको एप मन्यू में ‘मोर’
का ओप्शन मिलेगा। इसको क्लिक करते ही आपका मोबाइल पुरानी होम स्क्रीन पर
काम करेगा।
अगर आप फेसबुक होम का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो होम सेटिंग में जाकर इसको टर्न आॅपफ कर सकते हैं।
फेसबुक होम की खूबियां
अब तक ऐसी कोई एप्लिकेशन नहीं थी, जो आपको सोशल मीडिया का ऐसा अहसास करती हो।
लाॅक स्क्रीन पर भी आप लाइव अपडेट देख सकते हैं और लाइक भी कर सकते हैं।
किसी भी फोटोग्राफ या स्टेट्स को लाइक करने के लिए स्क्रीन को दो बार क्लिक करना होता है।
चेट हैड काफी सुविधजनक है।
फेसबुक होम की खामियां
फेसबुक
होम एंडराॅयड के सभी फोन को सपोर्ट नहीं करता हैं। इसके लिए आपका
स्मार्टफोन कम से कम एंडरायड ओएस 4.0 वर्जन पर होना चाहिए। एंडराॅयड ओएस
2.3 जिंजरब्रेड पर फेसबुक होम काम नहीं करेगा।
फेसबुक होम का इस्तेमाल करने पर आप होम स्क्रीन पर किसी तरह का कोई विजेट या शार्टकट नहीं लगा सकते हैं।
किसी एप्लिकेशन को ओपेन करने के लिए आपको कई क्लिक करने होते हैं।
मोबाइल की बैटरी परफाॅरमेंस पर फर्क पड़ता है।
कैसे करें इंस्टाॅल
258 केबी के इस फेसबुक होम को आप गूगल
प्ले से फ्री डाउनलोड कर सकते हैं। इसको इंस्टाल करने के बाद आपको पुराने
पफेसबुक एप्लिकेशन को अपडेट करना होगा। इसके बाद आप इसको इस्तेमाल कर सकते
हैं।

No comments:
Post a Comment