अकसर ऐसा होता है कि आपके मोबाइल फोन पर एक अनजान नंबर से मैसेज या कॉल आती
है। काॅल करने वाला आपको खुद का नाम नहीं बताता है और अपनी बात कह कर फोन
रख देता है। अब आप दिन भर इस बात को सोचते रहते हैं कि आखिर यह नंबर किसका
था? जो खुद की पहचान नहीं बता रहा है। लेकिन अब आप किसी भी अनजान कॉलर का
नाम जान सकतें हैं। अगर आपके पास एक स्मार्ट फ़ोन है तो अनजान कॉल करने
वाले कॉलर का नाम जान सकते हैं। गूगल प्ले, एप्पल एप्स स्टोर, एप्स वर्ल्ड
और विंडोज पर ट्रूकॉलर(true caller)-ग्लोबल डिक्शनरी नाम से एक ऐसी एप्लिकेशन मौजूद है
जिसके द्वारा आप कॉल करने वाले का नाम, आॅपरेटर का नाम, सर्किल आदि की
जानकारी तुरंत मिल सकती है। इस एप्लिकेशन के द्वारा आप स्पैम नंबर को
ब्लाॅक भी कर सकते हैं, साथ ही, सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी एक्टिव रह सकते
हैं जबकि आप दोस्त से फोन पर बात कर रहे होंगे। अगर आपके मोबाइल पर किसी
अनजान नंबर से कॉल आती है तो इसका जवाब देने से पहले ही आप कॉलर का नाम जान
सकते हैं। इसके लिए मोबाइल फोन में 3जी या वाई-फाई कनेक्शन होना जरूरी है।
इस एप्लिकेशन को आप फ्री डाउनलोड कर सकते हैं। खूबी की बात करें तो
एप्लिकेशन बहुत अच्छा काम करती है अधिकतर सही नाम इस एप के द्वारा पता कर
सकते हैं। लेकिन 2जी नेटवर्क के साथ थोड़ी सी देरी लगती है।

No comments:
Post a Comment