सेलफोन बनाने वाले
क्या तेरे मन में समाई
काहे को फैबलेट बनाई
तूने काहे को फैबलेट बनाई
काहे बनाये तूने
भैंस जैसे डिस्प्ले
दैत्यों के हाथों लायक
प्लास्टिक के टुकड़े
काहे पकाया तूने फ़ोन-टेबलेट का हलवा
और उसपर दिखाया फिर से स्टाइलस का जलवा
छुप कर पैसे बटोरे
वाह रे तेरी चतुराई
काहे को फैबलेट बनाई
तूने काहे को फैबलेट बनाई
हर ग्राहक तडपा होगा
इसका बड़ा दाम अदा कर
और इसके बाद जबरन
अपनी जेब में घुसाकर
न काटे टेबलेट का और न फ़ोन का पत्ता
टेक्नोलॉजी के घाटों का यह धोबी का कुत्ता
जब भी इसको चेहरे पर रखें
सब सोचें दाँतों में पीड़ा लहराई
काहे को फैबलेट बनाई
तूने काहे को फैबलेट बनाई
क्या तेरे मन में समाई
काहे को फैबलेट बनाई
तूने काहे को फैबलेट बनाई
काहे बनाये तूने
भैंस जैसे डिस्प्ले
दैत्यों के हाथों लायक
प्लास्टिक के टुकड़े
काहे पकाया तूने फ़ोन-टेबलेट का हलवा
और उसपर दिखाया फिर से स्टाइलस का जलवा
छुप कर पैसे बटोरे
वाह रे तेरी चतुराई
काहे को फैबलेट बनाई
तूने काहे को फैबलेट बनाई
हर ग्राहक तडपा होगा
इसका बड़ा दाम अदा कर
और इसके बाद जबरन
अपनी जेब में घुसाकर
न काटे टेबलेट का और न फ़ोन का पत्ता
टेक्नोलॉजी के घाटों का यह धोबी का कुत्ता
जब भी इसको चेहरे पर रखें
सब सोचें दाँतों में पीड़ा लहराई
काहे को फैबलेट बनाई
तूने काहे को फैबलेट बनाई

No comments:
Post a Comment