क्या आपको मालूम है कि सैमसंग द्वारा लांच किए गए नए टैबलेट नोट 10.1 में
इन्फ्रारेड पोर्ट है! जी हां, कंपनी ने इस टैबलेट में इन्फ्रारेड पोर्ट का
उपयोग किया है जिसके माध्यम से आप गैलेक्सी नोट 10.1 का उपयोग टीवी और एसी
के रिमोट के लिए भी कर सकते हैं।
वर्ष 2007-08 तक इन्प्रफारेड पोर्ट तकनीक मोबाल फोन में बेहद ही
लोकप्रिय थी। खासकर सोनी एरिक्सन के फोन में इसका उपयोग बड़े पैमाने पर
देखा जा सकता था। जहां डाटा ट्रांसफर के लिए लोग इसका उपयोग करते थे। परंतु
पिछले कुछ वर्षों से मोबाइल फोन से यह गायब ही हो गई थी। अब एक बार फिर से
सैमसंग ने इसका उपयोग किया है।
हालांकि ऐसा नहीं है कि यह पहली बार है जब सैमसंग पुराने तकनीक को नए
रूप में पेश कर रहा है। इससे पहले भी कंपनी कई बार ऐसा कर चुकी है और खास
कर नोट सीरीज में तो अक्सर ऐसा कुछ देखने को मिलता ही है। आपको याद होगा जब
नोट को स्टायलस के साथ लांच किया गया था और यह वह दौर था जब कंपनिया
कपैसिटिव स्क्रीन तो छोड़ रजीस्टीव स्क्रीन के साथ भी स्टालस का प्रयोग बंद
कर चुकी थी।
No comments:
Post a Comment