Google and Facebook Phones
गुगल फोन और फेसबुक फोन

पिछले कुछ साल में मोबाइल बाजार में बहुत तेजी से बदलाव हुआ है। सिंबियन आपरेटिंग को पीछे छोड़ एंडराड फोंस सत्ता पर काबिज हो चुके हैं। परंतु हाल के दिनों में जिस तरह की खबरें सुनने को मिली हैं उसके बाद कहा जा सकता है कि मोबाइल बाजार एक बार फिर से बड़े बदलाव के लिए तैयार है। इंटरनेट के दो शेरों ने अपने-अपने फोन लाने की घोषणा कर दी है। सबसे पहले विश्व प्रसिद्ध गूगल ने मोटोरला को खरीद लिया जहां अब मोटोरोला कि जगह गूगल के पफोन आपको देखने को मिलेंगे। वहीं हाल की यह खबर भी है कि सोशल नेटवर्किंग का बादशाह फेसबुक भी अब अपने फोन लाने का मन बना रहा है। फ़िलहाल इनके फोन के बारे में बहुत कुछ कहना तो मुश्किल है लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि जहां गूगल के फोन में डाटा कनेक्टिविटी के ढेर सारे विकल्प मिलेंगे वहीं फसेबुक फोन में सोशल नेटवर्किंग इंटीग्रेशन बेहतर होगा। जैसा कि पहले देखा गया है। गूगल वैश्विक बाजार में अब तक तीन पफोन उतार चुका है जिनमें एक एचटीसी और दो पफोन सैमसंग द्वारा निर्मित थे। वहीं वोडापफोन और एचटीसी खासतौर से फेसबुक फोन लांच कर चुके हैं जिनमें एसएनएस इंटीग्रेशन बहुत बेहतर था। परंतु गूगल और फेसबुक फोन में कमी का जिक्र करें तो वह था मल्टीमीडिया। जहां गूगल के पफोन में बेहतर मल्टीमीडिया इंटीग्रेशन होते हुए भी अच्छी क्वालिटी देखने को नहीं मिली थी वहीं फेसबुक फोन में बेहतर मल्टीमीडिया का अभाव ही था। डिजाइन के मामले में ये पफोन बहुत आकर्षक नहीं थे। इस वजह से गूगल और पफेसबुक फोन उपभोक्ताओं के बीच बहुत सराहे नहीं गए। हालांकि यह बात भी ध्यान देने योग्य है कि उस वक्त फोन के निर्माता खुद गूगल और फेसबुक नहीं थे। अब जब ये खुद फोन निर्माण करेंगे तो शायद इन कमियों को भी पूरा कर लिया जाएगा।
No comments:
Post a Comment