सैमसंग गैलेक्सी एस और एस2 दोनों माडल भारतीय बाजार में हिट रहे। कंपनी ने 31 मई 2012 को इसके नए संस्करण गैलेक्सी एस3 को भी लांच करने की घोषणा कर दी है। अपने फीचर्स और लुक की वजह से ये फोन पहले ही बहुत वाहवाही बटोर चुका है। लेकिन अभी से ही यह आशा लगाना गलत होगा कि नया गैलेक्सी भी सपफलता के नए परचम ही लहराएगा। भारतीय बाजार में फोन की कीमत 35,000 रुपए से उपर होने के आसार हैं। ऐसे में गैलेक्सी एस3 को यदि किसी से कड़ी टक्कर मिलेगी तो वह कोई और नहीं बल्कि कि सैमसंग कंपनी का अपना गैलेक्सी नोट ही होगा। गैलेक्सी नोट आज भारतीय बाजार में अपनी जबरदस्त पकड़ बनाए हुए है। उच्च श्रेणी में उपभोक्ताओं द्वारा उसे बेहद सराहा जा रहा है। फिलहाल फोन की कीमत 32,000 रुपए है। एंडरायड आपरेटिंग आधरित इस डिवायस को मोबाइल फोन और टैबलेट के बीच के डिवायस के रूप में देखा जाता है। जहां टैबलेट के बारबर फीचर्स फोन में मिल रहे हैं और स्क्रीन के मामले में फोन से कहीं बड़ा है। अगर हम इसे फैबटेल कहें तो भी गलत नहीं होगा। 5.3 इंच की बड़ी स्क्रीनए बेहतर स्लीक डिजाइन और शानदार मल्टीमीडिया फीचर की वजह से लोगों ने इसे हाथो हाथ लिया।
अब जब गैलेक्सी एस3 के लांच की तैयारी हो चुकी है और यदि इसकी कीमत गैलेक्सी नोट से ज्यादा होती है तो इसके लिए परेशानी हो सकती है। हालांकि गैलेक्सी एस3 में स्मार्ट कालिंग और स्मार्ट स्टे आई ट्रैकिंग जैस कुछ एडवांस फीचर हैं लेकिन इसमें 4.8 इंच की स्क्रीन है जबकि गैलेक्सी नोट में 5.3 इंच की स्क्रीन उपलब्ध है। आज कल मोबाइल उपभोक्ताओं द्वारा बड़ी स्क्रीन को ज्यादा तवज्जो दिया जा रहा है। ऐसे में गैलेक्सी नोट का पलड़ा भारी हो जाता है। जहां तक मल्टीमीडिया की बात है तो दोनों फोन में लगभग समान फीचर हैं।
वहीं यदि गैलेक्सी एस3 को नोट से कम कीमत पर लांच किया जाता है तो इसका प्रभाव गैलेक्सी एस2 और गैलेक्सी नोट दोनों के विक्रय पर पड़ सकता है। गैलेक्सी नोट का बना.बनाया उपभोक्ता आधर खोने का भी डर है। हालांकि फोन लांच होने से पहले उपभोक्ता किस ओर रुख करेगा यह बताना मुश्किल है लेकिन सैमसंग के लिए गैलेक्सी एस3 की कीमत का निर्धारण किसी टेढ़ी खीर से कम नहीं। परंतु एक बात तो बता दूं कि सैमसंग गैलेक्सी एस की कीमत गैलेक्सी नोट से कम होना नामुमकिन लगता है।

No comments:
Post a Comment