Monday, September 10, 2012

भूल जाइए ब्लूटूथ, तस्वीर को एक फ़ोन से दूसरे पर भेजें - बस छू कर!



हमने अनेक तरह के एप्प इस्तेमाल किया हैं, लेकिन ऐसे कुछ गिने-चुने ही हैं, जो हमें अपने अंदाज़ और उपयोगिता से भौंचक्का छोड़ देते हैं। और उनमें से एक है बम्प। ज़रा सोचिये, अगर आप अपने फ़ोन या टैबलेट से किसी दुसरे फ़ोन अथवा टैबलेट को एक चित्र, फ़ोटो या कौंटैक्ट भेजना चाहते हों, तो आप क्या करते हैं? अगर आपके पास काफी समय है तो आप ई-मेल का प्रयोग करेंगे, या शायद SMS या MMS का। लेकिन अगर आप थोडा जल्दी में हैं तो आप शायद इस्तेमाल करेंगे ब्लूटूथ का, जो बिना किसी तार की झंझट से आपकी तस्वीर एक फ़ोन से दूसरे फ़ोन तक पहुँचा देती है। लेकिन इसको इस्तेमाल करने में काफी झंझट होती है  - ब्लूटूथ ऑन करना पड़ता है, दूसरे फ़ोन से ब्लूटूथ द्वारा संपर्क बनाने की आज्ञा देनी पड़ती है, और इस सबके बाद आप इस के द्वारा अपनी फाईल एक फ़ोन से दूसरे फ़ोन तक भेज सकते हैं

और अगर हम आपको कहें कि यह सब करने की जगह आप एक फ़ोटो एक फ़ोन से दूसरे फ़ोन तक भेज सकते है, मात्र एक दोनों फ़ोनों को एक दूसरे से हलके से भिड़ा के? जी, यही है कमाल बम्प नाम के एक एप्प का। इसे आप डाउनलोड करें - यह एंड्रोएड और आईओएस (iOS) दोनों पर काम करता है - और दोनों फ़ोनों पर इसे चालू करके, अपने चित्र का चयन करिए - और फिर एक फ़ोन को दूसरे फ़ोन से बस छू दीजिये, हल्के से। बस, इतना ही करने से आपका चित्र एक फ़ोन से दूसरे फ़ोन तक पहुँच जाएगा - है न कमाल की बात। यह सब जादू है आजकल अधिकतर फ़ोनों में पाए जानेवाले सेनसर्स (sensors) और फ़ोन में लगे GPRS/3G कनेक्शन का। और इन दोनों मोबाईल इन्टरनेट सुविधाओं का दाम भी आजकल काफी कम है - सौ रुपयों से कम में आप अपने फ़ोन पर इन दोनों का महीने भर इस्तेमाल कर सकते हैं

तो अगर आपके पास एंड्रोएड उपकरण या आईफोन या आईपैड है, तो आज ही बम्प डाउनलोड करें और बड़े ही आराम से अपने चित्रों को एक फ़ोन से दूसरे तक भेजें - आराम से, मात्र छू कर

और सबसे बड़ी बात तो हम बताना ही भूल गए - यह एप्प पूरी तरह निःशुल्क है। तो, इंतज़ार किस बात का? डाउनलोड करिए इसको https://bu.mp/ से

Tuesday, September 4, 2012

माइक्रोमैक्स एक्स292: मुवि मस्ती और धमाल

1400 एमएएच बैटरी और 8 जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी

अपने मल्टीमीडिया सेग्मेंट में माइक्रोमैक्स एक्स292 (Micromax X292) को पेश किया है। फोन के साथ मुवि व गाने प्रीलोडेड दिए जा रहे हैं। बार डिजाइन में उपलब्ध इस फोन में मैसेजिंग व टाइपिंग के लिए अल्फान्यूमेरिक कीपैड दिया गया है।

माइक्रोमैक्स एक्स292 में 1400 एमएएच की बैटरी है और कंपनी 4.5 घंटे टाक टाइम और 220 घंटे स्टैंडबाई टाइम का दावा करती है। फोन में म्यूजिक प्लेयर और एफएम रेडियो है। वहीं कंपनी द्वारा फोन के साथ 15 फिल्म, 10 वीडियो गाने और 5 एमपी 3 गाने मुफ्त दिए जा रहे हैं।

फोटोग्राफी के लिए एक्स 292 में वीजीए कैमरा है जिसे डिजिटल जूम फीचर के साथ पेश किया गया है। वीडियो प्ले के लिए यह एमपी4 फार्मेट सपोर्ट करने में सक्षम हैं। पफोन में एफएम रेडियो रिकार्डिंग फीचर के साथ दिया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें जीपीआरएस, ब्लूटूथ और वाई-फाई है। इसके अलावा टोर्च लाइट, हिंदी भाषा सपोर्ट और काल रिकार्डिंग फीचर भी दिए गए हैं। हालांकि इसे खास तौर से मल्टीमीडिया फोन के तौर पर लांच किया है लेकिन इसमें मात्रा 2.6 इंच की स्क्रीन दी गई है। जो वीडियो के लिहाज से बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता।

माइक्रोमैक्स एक्स292 की कीमत फ़िलहाल उपलब्ध नहीं है।  लेकिन भारतीय बाजार में फोन की कीमत लगभग 2,500 रुपए होने की उम्मीद है।

Monday, September 3, 2012

सैमसंग गैलेक्सी पाकेट डुओज

आरंभिक स्तर में दोहरा सिम स्मार्ट फोन

सैमसंग ने आरंभिक स्तर स्मार्टफोन सेग्मेंट में गैलेक्सी पाकेट डुओज 5302 को पेश करने की घोषणा की है। हालांकि  फिलहाल यह फोन भारत में उपलब्ध नहीं है लेकिन कुछ ही सप्ताह में आने की उम्मीद है। सैमसंग द्वारा लांच किया गया यह सबसे सस्ता दोहरा सिम स्मार्टफोन है। इससे पहले सैमसंग ने गैलेक्सी पाकेट लांच किया था जो आरंभिक स्तर में एंडरायड आधारित फोन है लेकिन इसमें एक ही सिम कनेक्टिविटी है।



गैलेक्सी पाकेट डुओज एस5302 में दो जीएसएम नेटवर्क सपोर्ट है। बार डिजाइन में पेश किए गए इस फोन में 2.8 इंच की स्क्रीन की कपैसिटिव स्क्रीन है।
एंडरायड आपरेटिंग 2.3 आधारित इस फोन में 832 मेगाहट्र्ज का प्रोसेसर 3जीबी की इंटरनल मैमोरी है। वहीं उपयोग में बेहतर बनाने के लिए इसमें सैमसंग ब्रांड टचविज यूजर इंटरफेस है। सैमसंग गैलेक्सी पाकेट डुओज एस5302 में 3 जीबी की इंटरनल मैमोरी है और माइक्रोएसडी के माध्यम से इसे 32 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी पाकेट डुओज में गैलेक्सी में 2.0 मेगापिक्सल कैमरा है। फोन में वीडियो रिकार्डिंग वीजीए रेजल्यूशन पर किया जा सकता है। हालांकि 3जी के बावजूद वीडियो कालिंग के लिए सेकेंडरी कैमरा नहीं है। वहीं मनोरंजन के लिए म्यूजिक प्लेयर और एपफएम रेडियो है।

डाटा और इंटरनेट के लिए इसमें वाई-फाई के साथ 3जी है। 3जी के लिए फोन एचएसडीपीए नेटवर्क सपोर्ट है जहां 3.6 एमबीपीएस तक की गति से डाटा का हस्तांतरण कर सकते हैं। भारतीय बाजार में पफोन की कीमत 8,000 रुपए तक होने की उम्मीद है।

सैमसंग नोट 2 की प्री बुकिंग शुरू

इन्फिबीम आन लाइन स्टोर से 38,500 रूपए में की प्रीबुकिंग कर सकते हैं



हाल ही बर्लीन में आयोजित आईएफए समारोह के दौरान गैलेक्सी नोट2 का प्रदर्शन किया गया। फोन में पुराने नोट की अपेक्षा बड़ी स्क्रीन और बेहतर हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन हैं। हालांकि फिलहाल भारत में यह फोन उपलब्ध नहीं है लेकिन इन्फिबीम डाट काम से इसे 38,500 रुपए में प्रीबुक किया जा सकता है।
पुराना नोट में जहां 5.5 इंच की स्क्रीन थी वहीं नए नोट में 5.8 इंच की स्क्रीन दी गई है।
सैमसंग गैलेक्सी नोट 2 एंडरायड आपरेटिंग 4.1 पर पेश किया गया है। वहीं इसमें 1.6 गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर ए9 प्रोसेसर है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 2 में मुख्य कैमरा 8 मेगापिक्सल है जबकि सेकेंडरी कैमरा 1.9 मेगापिक्सल का दिया गया हैं जो वीडियो कालिंग के लिए है।  कनेक्टिविटी के लिए 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और यूएसबी है। 3जी के लिए इसमें एचएसडीपीए 21 एमबीपीएस तक सपोर्ट है। नोट 2 में एप्लिकेशन की भी भरमार है। पुराने नोट की तरह इसमें भी स्टायलस है और साथ ही एसपेन फीचर भी मिलेगा। इसके अलवा गूगल स्विट और एसएनएस जैसे फीचर से भी इसे लैस किया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 3100 एमएएच की बैटरी दी गई है।

नए आकाश में कालिंग फीचर भी।

बहुत जल्द भारत सरकार का आकाश नए रंगरूप और फीचर्स के साथ बाजार में आने वाला है। नए आकाश में सिम सपोर्ट भी है। कालिंग फीचर के साथ यह विश्व का सबसे सस्ता कालिंग फीचर वाला टैबलेट बन गया है। 7 इंच रेजिस्टिव टच स्क्रीन की जगह कपैसिटिव टच स्क्रीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। 366 मेगाहर्ट्ज़ को 1 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर के साथ और पावरफुल  बना दिया है। आकाश 2.5 के अन्य फीचर्स की बात करें तो वाई-फाई, इंटरनेट डोंगल सपोर्ट, सिम सपोर्ट, 256 एमबी रेम, 2 जीबी इंटरनल मैमोरी, 32 जीबी तक एक्सटर्नल, 3200 एमएएच बैटरी है। आकाश 2.5 के फीचर्स नए हैं लेकिन कीमत 2276 रुपए ही है। इन सारे फीचर्स के आधार पर हम कहे सकते हैं कि आकाश पर जमी गर्द साफ हो रही है। 

एलजी आप्टिमस एल5 डुअल

एंडरायड आपरेटिंग आधारित इस फोन में 4.0 इंच की स्क्रीन है।

हाल ही में दोहरे सिम एंडरायड स्मार्टफोन सेग्मेंट एलजी ने आप्टिमस एल3  (Optimus L3) को पेश किया था। आप्टिमस एल3 आरंभिक स्तर का फोन है जिसमें एंडरायड आपरेटिंग  के साथ दो जीएसएम नेटवर्क सपोर्ट है। इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए कंपनी ने एलजी आप्टिमस एल5 डुअल ई 615 (LG Optimus L5 Dual E615) को पेश करने का मन बनाया है।

फोन में 4.0 इंच की स्क्रीन दी गई है जिसे आईपीएस एलसीडी टेक्नोलाजी के साथ पेश किया गया है। फोन की इंटरनल मैमारी 2.6 जीबी है और 512 एमबी का रैम स्टोरेज दिया गया है। माइक्रोएसडी के माध्यम से फोन मैमोरी को 32 जीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है। एलजी आप्टिमस 5 में 800 मेगाहटर्ज कोर्टेक्स ए5 प्रोसेसर और एड्रीनो 200 ग्राफिक्स प्रोसेसर यूनिट दिया गया है।

मल्टीमीडिया की बात करें तो इसमें 5.0 मेगापिक्सल कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ उपलब्ध है। फोन में वीडियो रिकार्डिंग और वीडियो प्लेबैक है लेकिन वीडियो कालिंग के लिए सेकेंडरी कैमरा नहीं दिया गया है।

एलजी आप्टिमस एल5 में गूगल स्विट के अलावा एसएनएस इंटीग्रेशन भी है। कनेक्टिविटी के लिए 3जी, वाई-फाई और ब्लूटूथ है। फोन में एचएसडीपीए सपोर्ट है और डाटा ट्रांस्फर के लिए यह 7.2 एमबीपीएस तक की गति से डाटा हस्तांरण करने में सक्षम है। फोन में आडियो प्लेयर ओर एफएम रेडियो दिया गया है।

एंडरायड आपरेटिंग 4.0 आइसक्रीम सैंडविच (Android Operating 4.0 Icecream Sandwich) आधारित इस फोन को आप्टिमस यूआई 3.0 (LG Optimus UI) से लैस किया गया है। वहीं बेहतर पावार बैकअप के लिए इसमें 1540 एमएएच की बैटरी दी गई हैं। कंपनी 10 घंटे बैटरी बैकअप का दावा करती है। फोन की कीमत 12,9990 रुपए होने की उम्मीद है।

Tuesday, August 7, 2012

स्मार्ट प्रेज़न्टेशन के लिए

प्रोजेक्टर को लेकर सैमसंग गैलेक्सी बीम खास चर्चा में है। और होना भी चाहिए क्योंकि इस फोन की यूएसपी इसकी प्रोजेक्टर तकनीकी है। जिसका इस्तेमाल इनडोर और आउटडोर के लिए किया जा सकता है। इस प्रोजेक्टर फोस से न सिर्फ घर में बल्कि बाहर भी तस्वीरों और वीडियो को प्रजेंटेशन के तौर पर देखा जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी बीम एक खास बात यह भी है कि टॉप पैनल पर प्रोजेक्टर लैंस के बावजूद भी फोन की मोटाई 12.5 एमएम है जो नोकिया प्योर व्यू से कम ही है। यह एंडरायड 2.3 ओएस ;जिंजरब्रेड  और 1 गीगाहर्ट्ज़  का डुअल कोर प्रोसेसर पर काम करता है। इसके मल्टीमीडिया फीचर्स देंखे तो फ्लैश सहित 5 मेगापिक्सल ऑटो फोकस कैमरा और 1.3 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरे की सुविधा दी गई है। 720पी एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग कई सारे आडियो/वीडियो फारर्मेंट को सपोर्ट करता है। इसके अलावा 768 एमबी रेम, 8जीबी इंटरनल मैमोरी, 32 जीबी एक्पेंडेबल मैमोरी सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए 3.0+ एचएस ब्लूटूथ, वाईफाई, एचएसडीपीए व एचएसयूपीए सपोर्ट करता है। इसकी बैटरी 2000 एमएएच की है। 4.0 इंच स्क्रीन के इस फोन की कीमत 29,990 रुपए है।