
भारत में तकनीकी बहुत तेज़ी से अपनी जगह बना रही है. नई-नई तकनीकी लगातार जन्म ले रही है. इसी क्रम में आसुस ने अपना टेबलेट भारतीय बाज़ार में उतरा है. आसुस ने भारत में ट्रांस्फोर्मेर प्राइम नाम से टेबलेट लॉन्च किया है. यह भारत में पहले क्वाड कोर प्रोसेस्सर आधारित टेबलेट है. यह २.३ पर लेकिन आप ट्रांस्फोर्मेर प्राइम एंडरायड के नवीन वर्जन आइसक्रीम सैंडविच (एंडरायड4) पर अपग्रेड कर सकते हैं . इसकी स्क्रीन १० इंच की है और यह आईपीएस डिस्प्ले पर काम करता है. स्क्रीन का रेज़लूशन १२८० x ८०० है. भारतीय बाज़ार में यह डाक कीबोर्ड के साथ उपलब्ध होगा, डाक कीबोर्ड के द्वारा इसको लैपटॉप के तौर भी इस्तेमाल किया जाता सकता है. ट्रांस्फोर्मेर प्राइम की रेम १जीबी व प्रोसेस्सर १.३ गीगाहर्ट्ज़ का है. ट्रांस्फोर्मेर प्राइम एनविडीया टेग्रा ३ प्रोसेस्सर पर काम करेगा. इसकी इंटरनल मेमोरी ६४ जीबी है. प्राइम का मुख्य कैमरा ८ मेगापिक्सल है जबकि फ्रन्ट १.२एमपी का है. भारत में ट्रांस्फोर्मेर प्राइम की कीमत डाक कीबोर्ड के साथ ४९,९९९ रुपए है.
No comments:
Post a Comment