मोबाइल कम्युनिकेशन में मैसेजिंग का अपना एक अलग ही मजा होता है। चाहे बात सुबह-सुबह अपने प्रिय को गुड मोर्निंग बोलने की हो, दोस्तों को फनी या शरारती एमएसएम भेजने की हो या फिर रात में सुकून से एमएसएस के जरिए किस खास से बात करने की। रात-रात भर उंगलियां मैसेज करती रहती हैं और निगाहें मोबाइल की स्क्रीन पर एकटक टिकी रहती हैं। आमतौर पर कॉल और एसएमएस ऐसी सेवा है जिसका उपयोग लगभग सभी करते हैं। कॉल करने के लिए टॉक टाइम और मैसेज करने के लिए मैसेज पैक भी लेते हैं। इसके बावजूद ऑपरेटर्स मोबाइल उपभोक्ता से मैसेज के पैसे काटने से बाज नहीं आते हैं। कभी नववर्ष, तो कभी वैलेंटाइंस डे पर ऑपरेटर्स अपने उपभोक्ताओं को ठगने का काम करते रहते हैं। भले ही आपने मैसेज पैक ले रखा हो। जैसे ही आप सर्किल के बाहर एसएमएस करते हैं ऑपरेटर्स की चांदी हो जाती है। कॉल के लिए रोमिंग चार्ज तो लगाते ही हैं, वोडाफोन और एयरटेल आदि ऑपरेटर्स एसएमएस भेजने के भी पैसे काटने शुरू कर देते हैं। ऐसे में आपको एसएमएस के लिए लंबा-चैड़ा बिल भरना पड़ता है। इसके अलावा भारत सरकार ने भी एसएमएस सीमित कर रखा है। आप प्रतिदिन अधिकतम 200 एसएमएस ही भेज सकते हैं। मैसेजिंग के इन तमाम कायदे-कानूनों ने मैसेज प्रियों को बांधकर रख दिया है। अगर आप भी कुछ ऐसा ही महसूस कर रहे हैं तो पिफर चुनिए फ्री एसएमएम भेजने के तरीके। इनके द्वारा आप बिना किसी सीमा के अनगिनत एसएमएस कर सकते हैं बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के।हम यहां कुछ ऐसी स्मार्ट एप्लिकेशंस और सर्विसेज का जिक्र करने जा रहे हैं जो थर्ड पार्टी या मोबाइल निर्माताओं द्वारा तैयारी की गई हैं। जिनके द्वारा आप टैक्स्ट, फोटो, वीडियो, डाक्यूमेंट फाइल्स आदि कहीं भी भेज सकते हैं।
ब्लैकबेरी मैसेजिंग
यह रिसर्च इन मोशन कंपनी के ब्लैकबेरी हैंडसेट की एक खास इनक्रेप्टेड मैसेजिंग सेवा है। इसको बीबीएम सर्विस के नाम से भी जाना जाता है। बीबीएम सर्विस खासकर ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए ही है। दो ब्लैकबेरी हैंडसेट के उपभोक्ता ही बीबीएम के द्वारा मैसेजिंग कर सकते हैं। इसके द्वारा आप दुनिया में कहीं भी आईएम ;इंस्टेंट मैसेजिंग कर सकते हैं। आप इसके द्वारा अनगिनत मैसेज, फोटो आदि के साथ-साथ डाक्यूमेंट फाइल भी भेज सकते हैं। आप इसमें दोस्तों की ग्रुप लिस्ट बना सकते हैं। बीबीएम में ब्राडकास्ट विकल्प का उपयोग करके आप एक मैसेज कान्टेक्ट लिस्ट में मौजूद सभी लोगों को एक ही समय में भेज सकते हैं या एक मैसेज टाइप करके चुनिंदा लोगों को भेज सकते हैं। आप अंग्रेजी व अन्य भाषाओं के साथ हिंदी में भी मैसेजिंस कर सकते हैं। अपना स्टेटस बनाकर प्रोफाइल पर लगा सकते हैं और स्टेटस को अवेलेबल, बिजी या कस्टमाइज भी कर सकते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल
इसका उपयोग करने के लिए आपको उन लोगों को बीबीएम की कान्टेक्ट लिस्ट में जोड़ना होगा जिनसे आप मैसेजिंग करना चाहते हैं। कान्टेक्ट लिस्ट में जोड़ने के लिए आपको दूसरे व्यक्ति का पिन नंबर पता होना चाहिए। पिन नंबर आठ अंकों का होता हैं जैसे ‘२५४६rddk। यह पिन एक खास नंबर होता है जो हर ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता के पास अलग होता है। आप पिन बारकोड को स्कैन करके भी प्राप्त कर सकते हैं। पिन बारकोड को स्कैन करने के लिए दूसरे व्यक्ति के पिन बारकोड को शो करना होगा, उसके बाद आपको अपने हैंडसेट का पिन बारकोड स्कैन करके पिन नंबर प्राप्त हो जाएगा।
वाट्सएप्स
वाट्सएप्स थर्ड पार्टी एप्स है जो लगभग सभी प्लेटफार्म पर आसानी के साथ काम करता है। यह इंस्टेंट मैसेजिंग एप्स है जिसके द्वारा टैक्स्ट, वीडियो, आडियो मीडिया मैसेज और असीमित ईमेज भेज सकते हैं। इसकी सबसे दिलचस्प बात है तरह-तरह की स्माइलिज। आप ग्रुप बना सकते हैं। एक ग्रुप में आप 10 लोगों को जोड़ सकते हैं। आप शार्ट और लांग असीमित मैसेज भेज सकते हैं। आप अपना स्टेटस भी बना सकते हैं। यह एप्स आई-फोन को छोड़कर सभी स्मार्टफोन उपभोक्ताओं के लिए फ्री है।
कैसे करें इस्तेमाल
वाट्सएप्स का इस्तेमाल करना आसान है। आप इसको आई-फोन, ब्लैकबेरी, एंडरायड, नोकिया किसी भी स्मार्ट में डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड एप्स को इंस्टाल करें। आपको यहां अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करना होगा। यह स्वतः आपके मोबाइल में मौजूद कान्टेक्ट लिस्ट में से ऐसे कान्टेक्स चुन लेगी जो पहले से वाट्सएप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब आप फ्री इंस्टेंट मैसेजिंग कर सकते हैं।
आई-मैसेज
यह एप्पल आई-फोन और आई-पैड के लिए फ्री मैसेजिंग एप्स है। इसकी खास बात यह है कि यह एक आम हैंडसेट के इनबाक्स की तरह होता है। कोई भी एसएमएस आपके आई-मैसेज बाक्स में शो करता है। यदि आप किसी को एसएमएस करते हैं और आप नहीं जानते हैं कि आपका दोस्त आईमैसेज उपयोगकर्ता है या नहीं आईमैसेज स्वतः उसको जान लेता है। यदि आपका दोस्त आईमैसेज यूजर है तो यह एसएमएस फ्री हो जाता है। आप वाई-फाई या नेटवर्क द्वारा कनेक्ट कर फ्री मैसेज कर सकते हैं। आई-मैसेज एप्स के साथ इमबिल्ड होता है जिसके द्वारा आप असीमित मैसेज, फोटो, वीडियो, कान्टेक्ट आदि भेज सकते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल
इसको हैंडसेट में बस इंस्टाल करना होता है। इसके बाद आप कान्टेक्ट लिस्ट में मौजूद लोगों को एसएमएस कर सकते हैं।
निंबज
यह भी एक थर्ड पार्टी एप्स है जो लगभग सभी प्लेटफार्म को सपोर्ट करती है। इसका इस्तेमाल चैटिंग, कालिंग और गेमिंग के लिए किया जाता है। इसमें एन बिल्ड विकल्प दिया गया है। जिसका इस्तेमाल आप गेम खेलने के लिए कर सकते हैं। यह गेम भी सोशल नेटवर्किंग गेम की ही तरह हैं, जिनको आप दूर बैठे दोस्तों के साथ खेल सकते हैं। काल आन निंबज के द्वारा आप फ्री में काल कर सकते हैं। आप यहां पर क्रेडिट खरीद सकते हैं जिनके द्वारा आप सस्ते राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय काल और वीडियो काल कर सकते हैं। आप फाइल्स अटैचमेंट के रूप में पिक्चर, वीडियो और आडियो को भेज सकते हैं। अगर आपकी निंबज प्रफेंड लिस्ट में कोई दोस्त नहीं है तो आप निंबाज के जिम्मी टेस्टबोट से चैट कर सकते हैं और जान सकते हैं कि निंबज किस प्रकार काम करता है। जिम्मी टेस्टबोट आप के सवालों का दिलचस्प जवाब देगा।
कैसे करें इस्तेमाल
कुछ हैंडसेट निंबज प्रीलोडेड एप्स के रूप में होती है जबकि कुछ में आपको डाउनलोड करना पड़ सकता है। डाउनलोड एप्स को इंस्टाल करने के बाद आपको इस पर अपना अकाउंट बनाना होगा। इसके लिए आप दिशा-निर्देशों को देख सकते हैं। उसके बाद आप कान्टेक्ट लिस्ट या सोशल नेटवर्किंग के दोस्तों को निंबज में जोड़ सकते हैं। कान्टेक्ट खोजने के लिए मेन्यू पर क्लिक करें और जिस दोस्त को एड करना चाहते हैं उसका निंबज यूजरनेम डालें।
कुछ और
सैमसंग ने अपने उपभोक्ताओं के लिए चैट आन एप्लिकेशन लांच किया है। इसे भी इंस्टेंट मैसेजिंग और फ्री चैटिंग के लिए पेश किया गया है। हाल में कंपनी द्वारा लांच किए गए कुछ फोन में यह प्रीलोडेड है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें साधरण जावा आपरेटिंग के अलावा बाडा और एंडरायड आपरेटिंग सपोर्ट भी है। इसके अलावा ईबडी, 16बाई2 मिग33 आदि एप्स भी देख सकते हैं। ये कुछ ऐसी एप्स हैं जिनके द्वारा आप प्रफी एसएमएस का आनंद ले सकते हैं। लेकिन एक बात जिसको याद रखना जरूरी है। ये सारी एप्लिकेशंस जीपीआरएस नेटवर्क या वाई-फाई नेटवर्क पर काम करती हैं। इसलिए डाटा इस्तेमाल करने के पैसे कटेंगे। जिसके जीपीआरएस डाटा कार्ड से साधरण दर ही लगती है।

