Monday, February 27, 2012

सुपर हीरो स्पाइडर


किसी भी गेम को खेलने का असली अहसास और मजा तब ही आता है जब गेम की स्टोरी लाइन दिलचस्प हो। 3डी गेम का मजा 3डी स्क्रीन पर दोगुना हो जाता है। मार्वेल कॉमिक्स का सुपर हीरो स्पाइडर मैन कॉमिक्स, कार्टून फिल्म और हॉलीवुड में धूम के बाद गेमिंग की दुनिया में भी गेमर्स की खास पसंद बना हुआ है। हम बात कर रहे हैं गेमलोफ्ट वीडियो गेम डेवलपर द्वारा बनाया गया एचडी गेम ‘अल्टीमेट स्पाइडर मैन’ की।
गेम की स्टोरी लाइन जबर्दस्त तैयार की गई है। स्पाइडर मैन गेम नए और मंझें- दोनों तरह के खिलाडि़यों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। गेम को आसान, नोर्मल, हार्ड और अल्टीमेट मोड में बांटा गया है। गेम की शुरुआत न्यूयोर्क की सड़क पर ठगों से लड़ते हुए होगी लेकिन आपको म्यूटेंट और हत्यारे रोबोट तक पहुंचना है। गेम के 12 लेवल हैं जो आपको सुपर हीरो स्पाइडर मैन बनकर पार करने हैं। स्पाइडर मैन के रूप में आपको न्यूयोर्क में भयंकर राक्षस ग्रीन घोस्ट को रोकना है। गेम के सभी लेवल शानदार हैं लेकिन
लोको मोटिव क्रेजी-ट्रेन और ओक्टो-रामा काफी दिलचस्प हैं। हथियार के रूप में स्पाइडर मैन के पास कुछ खास नहीं है लेकिन शारीरिक शक्ति और जाल (वेब) के द्वारा दुश्मानों का नाश करता है। स्पाइडर मैन को स्क्रीन पर वर्चुअल ट्रैक पैड के द्वारा आगे पीछे कर सकते हैं। जाल फंकने, कूदने और लड़ने व काम्बो चलाने के लिए स्क्रीन पर तीन आइकन बने हैं। अपने मिशन पर बढ़ने के लिए आपको पावर चलाने की जरूरत पड़ेगी, पावर बटन स्क्रीन के ऊपर बाईं ओर दिया गया है। गेम सेटिंग पर जाकर आप डिसप्ले टिप्स क्लिक कर सकते हैं और साउंड सेटिंग में जाकर आप बीजीएम वाल्यूम और एसएफएक्स वाल्यूम को सेट कर सकते हैं। गेम का साउंड अच्छी है। ‘अल्टीमेट स्पाइडर मैन’ १२९.७ एमबी का है। इसको नोकिया एक्स7 हैंडसेट पर खेला गया है जो इस हैंडसेट में प्रीलोडेड है। आप इस गेम को नोकिया ओवीआई स्टोर से 75 रुपए में खरीद सकते हैं।

Monday, February 6, 2012

आकाश टैबलेट:अर्श पर या फर्श पर


आया ‘आकाश’ तकनीकी का सबक सिखलाने को।

यह सब एक सपने जैसा ही था। भारत में शिक्षा को तकनीकी से जोड़ने की बात कही जा रही थी। कहा जा रहा था कि भारत सरकार छात्रों के लिए एक ऐसा कंप्यूटर तैयार करेगी जो सबसे सस्ती कीमत पर दिया जाएगा। छात्रों की पढ़ाई -लिखाई डिजिटल हो जाएगी। आज वह सपना हकीकत बनकर सामने आ चुका है। लेकिन इस हकीकत में कितनी सच्चाई है। यह तो आकाश टैबलेट से मिलकर ही जाननी जा सकती है।
तकनीकी गुरु आकाश का स्वागत छात्र-छात्राओं साथ गुरुजनों ने भी किया। अभी आकाश गुरु ने छात्र-छात्राओं को तकनीकी अध्याय पढ़ाना शुरू ही किया था। आकाश जी की मुलाकत उन महारथियों से होने लगी जिन्होंने आकाश की परीक्षा लेनी शुरू कर दी। इन सब महारथियों ने आकाश से अलग-अलग विषय पर चर्चा की। किसी ने परफोर्मेंस के बारे में पूछा तो किसी ने फीचर्स जानने की कोशिश की। मैं यहां आकाश का रिपोर्ट कार्ड आपको नहीं दिखाऊंगा। लेकिन इतना जान लीजिए कि किसी ने आकाश को निल बटे सन्नाटा कहा तो किसी ने इसको बेस्ट टीचर्स आफ द ईयर के लिए चुना।
चर्चा ही चर्चा
आकाश टैबलेट ५ अक्टूबर को लॉन्च किया गया। मानव संसाध्न विकास मंत्री कपिल सिब्बल और डाटा विंड कंपनी के सीईओ सुनीत तुली ने इसे दिखाया तो लाखों छात्रों ने डिजिटल नोट बनाने का और पढ़ने का सपना पूरा होते देखा। वहीं सबसे सस्ता डिवाइस आकाश ने सबको आकर्षित किया। १४ दिन में १४ लाख लोगों ने आकाश टैबलेट को बुक कर दिया।
इतनी बड़ी संख्या में बुकिंग होने के कारण स्टॉक खत्म हो गया। इसके बाद चर्चा चली आकाश मिलने और न मिलने की। जिसके पास आकाश पहुंचा उसने इसकी खूबियों और खामियों पर चर्चा की। भुगतान करने के महीने बाद भी आकाश न मिल पाने पर भी आकाश चर्चा में रहा। लोगों इस आकाश के बेब साइट पर दिए टोल फ्री नंबर पर इतनी कॉल की, कि अब १८०० १८० २१८० नंबर लगता ही नहीं है।

क्यों खरीदें आकाश
-आकाश टैबलेट में दो यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। मार्केट में एक यूएसबी पोर्ट की डिवाइस की कीमत इससे ६-७ गुना अधिक है।
- एंडरोयड आपरेटिंग सिस्टम आधरित सबसे सस्ती डिवाइस है।
-डिवाइस में आप वर्ड, एक्सेल और प्रजेंटेशन के लिए पावर पॉइंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। कोई भी डाक्यूमेंट बना सकते है।
-इमेज देखने के लिए सभी पापुलर फारमेट जैसे जेपीजी, जिपफ, पीएनजी, बीएमपी सपोर्ट है।
-पीडीएपफ व्यूअर, टैक्स्ट एडिटर यूट्यूब जैसी प्रीलोडेड एप्लिकेशन
-सीई/आरओएचएस द्वारा प्रमाणित
-२,४९९ रुपए में ७ इंच की टचस्क्रीन डिवाइस कहीं और मिलने वाली नहीं हैं।
सबसे खास बात यह है कि आकाश टैबलेट को भारत सरकार का समर्थन मिला है। यह पहली ऐसी डिवाइस है जिसको विशेषकर छात्रों के लिए तैयार किया गया है। टैबलेट में एल्डीको बुक रीडर एप्स प्रीलोडेड है। जिसमें आप बुक पढ़ सकते हैं।क्योंकि भारत सरकार इसको सपोर्ट कर रही है तो हम यह भी आशा कर सकते हैं कि आने वाले समय में सरकार इसमें छात्रों के लिए स्कूल-कॉलेज के पाठ्यक्रम की किताबों को भी जोड़ सकती है।

क्यों खरीदें आकाश
अगर आपके पास वाई-फाई नेटवर्क उपलब्ध् नहीं है।
रेजिस्टिव टचस्क्रीन का टच रिस्पान्स साधरण से भी नीचे है
अगर आपके पास इसपर काम करने के लिए ढेर सा समय है तो इस पर काम करने की सोच सकते हैं। क्योंकि 366 मेगाहर्ट्ज के प्रोसेसर पर काम करता है जो किसी भी एप्लिकेशन को चलाने के लिए काफी समय मांगता है।
टाइपिंग अनुभव काफी खराब है। आप जो अक्षर टाइप करेंगे शायद वह एक बार में टाइप ही न हो। ऐसे में अगर आपको वाई-फाई से कनेक्ट करने के लिए पासवर्ड डालने की जरूरत पड़ गई तो कापफी समय नेटवर्क से जुड़ में ही लग सकता है।
अगर आप मल्टीटास्किंग की सोच रहा हैं तो एक एप्लिकेशन को चलाने में ही इसका काम हो जाता है।
तो यह एंडरोयड ओएस पर है लेकिन एंडरोयड मार्केट आपको नहीं मिलेगा ।
इसकी स्क्रीन कपैसिटिव न हो रेजिस्टिव टच पर है।
इसकी बैटरी की बात करें तो 2100 एमएएच की बैटरी माशा अल्ला है। आपको 25-30 मिनट में इसको चार्ज करना पड़ेगा।
10 मिनट के इस्तेमाल पर यह काफी गर्म हो जाता है।


आकाश // यूबीस्लेट 7+
प्रोसेसर- एआरएम11-366 मेगाहर्ट्ज // कोर्टस्टए8-700 मेगाहर्ट्ज
ओएस- एंडरोयड 2.2 // एंडरोयड 2.3
नेटवर्क - वाई-फ़ाई 802.11बी/जी // वाई-फाई व जीपीआरएस
स्क्रीन - 7 इंच रेजीस्टिव // 7 इंच रेजीस्टिव
बैटरी - 2100 एमएएच // 3200 एमएएच
कीमत - 2,499 रुपए // 2,999 रुपए

आकाश पर काले बादल
मानव संसाध्न मंत्रालय ने आकाश टैबलेट के निर्माण कार्य का जिम्मा डाटा विंड को सौपा था। भारत सरकार ने डाटा विंड को शुरुआत में 1 लाख आकाश टैबलेट बनाने के लिए आर्डर दिया था। अभी डाटा विंड कंपनी 30 हजार ही आकाश टैबलेट ही स्पलाई कर पाई थी और आकाश पर काले बादल छा गए। सरकार ने बाकी 70 हजार टैबलेट पर रोक लगा दी। सरकार ने ऐसा आकाश की खराब क्वालिटी के कारण किया। छात्रों के लिए तैयार किया गया आकाश टैबलेट की सरकार को बहुत सी शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसकी बैटरी, टच और स्लो परफोर्मेंस की शिकायत अधिक थीं। सरकार अब आकाश के लिए नए मानक तैयार कर रही है और नए वेंडरों की तलाश भी कर रही है।
देखना यह है कि आकाश की इन सारी खामियों को दूर करने की जिम्मेदारी किसके पास जाती है।
इन सारी चीजों को जानने के बाद आप आकाश जी के बारे में काफी कुछ जान चुके होंगे। अब आप स्वयं निर्णय ले सकते हैं